फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nityananda giving Kailasa citizenship to Hindus, shared e-form on Twitter

Kailasa E-citizenship: हिंदुओं को कैलासा की नागरिकता बांट रहा भगोड़ा नित्यानंद, ट्विटर पर शेयर किया ई-फॉर्म

Sun, 05 Mar 2023 05:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है।

विज्ञापन
Nityananda giving Kailasa citizenship to Hindus, shared e-form on Twitter
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org

विस्तार

काल्पनिक देश कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अलग संविधान होने का दावा करने के बाद भगोड़ा नित्यानंद अब अपने तथाकथित देश की  नागरिकता भी बांट रहा है। इसको लेकर बाकायदा वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। लोगों ने नागरिकता लेने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन


ट्विटर पर कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है। नागरिकता के लिए आपको खुद से संबंधित कुछ जानकारियां एक ऑनलाइन फार्म में भरनी होंगी। 
विज्ञापन


कौन है नित्यानंद?
नित्यानंद का नाम राजशेखर है। इसने खुद को भगवान का दर्जा दे रखा है। ये मूल रूप से तमिलनाडु के थिरुनामलाई का रहने वाला है। नित्यानंद पर रेप, बच्चों के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 2019 में नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया और अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे एक अलग देश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





टापू का नाम रखा कैलासा 
गौरतलब है कि नित्यानंद के बारे में कहा जाता है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 


इंटरपोल ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस
नित्यानंद भारत में कई मामलों में वांछित है। उसपर दरज मामलों में दुष्कर्म, बच्चों का अपहरण-दुष्कर्म, शोषण आदि शामिल हैं। साल 2019 में वह देश से भाग गया था। जिसके बाद 2020 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed