{"_id":"64048a8dc1be89a6f102783a","slug":"nityananda-giving-kailasa-citizenship-to-hindus-shared-e-form-on-twitter-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kailasa E-citizenship: हिंदुओं को कैलासा की नागरिकता बांट रहा भगोड़ा नित्यानंद, ट्विटर पर शेयर किया ई-फॉर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kailasa E-citizenship: हिंदुओं को कैलासा की नागरिकता बांट रहा भगोड़ा नित्यानंद, ट्विटर पर शेयर किया ई-फॉर्म
Sun, 05 Mar 2023 05:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:56 PM IST
सार
कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है।
विज्ञापन
नित्यानंद
- फोटो : nithyananda.org
विस्तार
काल्पनिक देश कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अलग संविधान होने का दावा करने के बाद भगोड़ा नित्यानंद अब अपने तथाकथित देश की नागरिकता भी बांट रहा है। इसको लेकर बाकायदा वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। लोगों ने नागरिकता लेने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
ट्विटर पर कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है। नागरिकता के लिए आपको खुद से संबंधित कुछ जानकारियां एक ऑनलाइन फार्म में भरनी होंगी।
विज्ञापन
कौन है नित्यानंद?
नित्यानंद का नाम राजशेखर है। इसने खुद को भगवान का दर्जा दे रखा है। ये मूल रूप से तमिलनाडु के थिरुनामलाई का रहने वाला है। नित्यानंद पर रेप, बच्चों के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 2019 में नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया और अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे एक अलग देश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Are you a practicing or aspiring Hindu looking to connect with a like-minded community? Join #Kailasa free E-citizenship and become part of a global family of Enlightened Hindu Communityhttps://t.co/yVXRn1vNOD#nithyananda #citizenship #UN pic.twitter.com/VJJ1yEBPCg
— KAILASA's SPH Nithyananda (@SriNithyananda) March 4, 2023
टापू का नाम रखा कैलासा
गौरतलब है कि नित्यानंद के बारे में कहा जाता है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
इंटरपोल ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस
नित्यानंद भारत में कई मामलों में वांछित है। उसपर दरज मामलों में दुष्कर्म, बच्चों का अपहरण-दुष्कर्म, शोषण आदि शामिल हैं। साल 2019 में वह देश से भाग गया था। जिसके बाद 2020 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।