फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar: will Nitish leave I.N.D.I alliance? speculations that he could dissolve the Bihar assembly

Nitish Kumar: लालू से खफा नीतीश छोड़ेंगे गठबंधन का साथ, बिहार विधानसभा चुनाव भी लोकसभा के साथ होने की अटकलें!

Thu, 25 Jan 2024 07:54 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
नीतीश कुमार के एक करीबी ने अमर उजाला को बताया कि बिहार भाजपा के कुछ नेताओं के बयानों से नाराज नीतीश कुमार को अपनी पार्टी को लेकर भी चिंता होने लगी थी। इसके बाद ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से संपर्क कर जदयू को राजद के साथ लाने का निर्णय किया था...
loader
Nitish Kumar: will Nitish leave I.N.D.I alliance? speculations that he could dissolve the Bihar assembly
Nitish Kumar - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

I.N.D.I गठबंधन का नेता न बनाए जाने से नाराज नीतीश कुमार गठबंधन का साथ छोड़ एनडीए खेमे में वापसी करने की चर्चाएं तेज हैं। यदि ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यह सबसे बड़ा उलटफेर होगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी का बिहार का किला भी मजबूत हो जाएगा। जहां पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ आ जाने के बाद बिहार में भाजपा के लिए मुश्किल पैदा होने की संभावना जताई जा रही थीं। लेकिन बड़ा प्रश्न यह है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच यह उलझनें कैसे पैदा हो गईं?  

नीतीश कुमार के एक करीबी ने अमर उजाला को बताया कि बिहार भाजपा के कुछ नेताओं के बयानों से नाराज नीतीश कुमार को अपनी पार्टी को लेकर भी चिंता होने लगी थी। इसके बाद ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से संपर्क कर जदयू को राजद के साथ लाने का निर्णय किया था। लेकिन इस समझौते में लालू प्रसाद यादव की तरफ से तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने और नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में राजद की तरफ से सहयोग देने की बात कही गई थी।



लेकिन जब I.N.D.I गठबंधन बना और ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल ने इसके संयोजक के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित कर दिया, तो नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव से नाराज हो गए। दरअसल, उन्हें इस बात की जानकारी मिल गई कि राजद उनका उपयोग कर तेजस्वी यादव को बिहार की राजनीति में सेट करना चाहती है, लेकिन इसके बदले में उन्हें कुछ देना नहीं चाहती।

जदयू नेता ने अमर उजाला से कहा कि जब ममता बनर्जी खरगे को इंडिया गठबंधन का नेता बनाने की बात कह रही थी, तब यदि लालू प्रसाद यादव चाहते तो नीतीश कुमार का नाम संयोजक के तौर पर आगे बढ़ा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नीतीश कुमार ने माना कि लालू प्रसाद यादव उनसे विश्वासघात कर रहे हैं। इसके बाद ही नीतीश कुमार उस बैठक के बाद तुरंत पटना लौट आए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नाराजगी ही उनकी एनडीए में वापसी का कारण बनती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed