नीतीश कुमार बोले- दिल्ली को मिलना चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा, हमेशा से इस मांग के पक्ष में जदयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जदयू हमेशा से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के पक्ष में रही है।
#WATCH: Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Delhi says,"Our party has always been in favour that Delhi should be given full statehood. We want statehood for Delhi similarly like we want special status for Bihar." pic.twitter.com/AofMWofVhY
— ANI (@ANI) October 23, 2019विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। हम इस मांग के पक्ष में शुरू से ही रहे हैं, जैसे कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं।
नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और वह बुधवार को दिल्ली के बदरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मांग का समर्थन किया। मालूम हो कि केजरीवाल शुरू से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करते रहे हैं। इस मांग को उन्होंने आम चुनाव से पहले पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किया था।
'बिहारियों के बिना ठप हो जाएगी दिल्ली'
उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारी अगर एक दिन काम नहीं करेंगे तो राष्ट्रीय राजधानी ठप हो जाएगी। पहले दिल्ली में बिहार के लोगों को अच्छे नजरों से नहीं देखा जाता था। बिहार के लोग भी अपना परिचय देने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब राज्य में इतना विकास हुआ है कि अब लोग गर्व से अपना परिचय देते हैं।
'अपनी मेहनत से बुलंदी पर हैं बिहारी'
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी किसी के रहमो करम से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से बुलंदी पर पहुंच रहे हैं और हर क्षेत्र में बिहार का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। बिहार में की गई शराबबंदी को उन्होंने सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए देशभर में शराबबंदी को लेकर आंदोलन चलाने पर जोर दिया।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी किसी पर बोझ नहीं है। मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ रहे लोड के लिए बिहारियों को भी जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कड़ी निंदा की थी।
'विज्ञापन पर सबसे कम पैसे खर्च करती है बिहार सरकार'
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार प्रचार करने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है। काम नहीं करने वाला ज्यादा प्रचार करता है, काम करने वालों को प्रचार की जरुरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विज्ञापन पर सबसे कम राशि खर्च करती है।