फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar's exit a 'gain' for INDIA bloc, says DMK

Tamil Nadu: 'नीतीश के भाजपा के साथ जाने से विपक्षी गठबंधन को होगा फायदा', सत्तारूढ़ द्रमुक का बड़ा बयान

Sun, 28 Jan 2024 06:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

Tamil Nadu: द्रमुक ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का महागठबंधन से बाहर जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने से भगवा पार्टी को नुकसान होगा और विपक्षी गठबंधन को फायदा होगा।

विज्ञापन
Nitish Kumar's exit a 'gain' for INDIA bloc, says DMK
जे.सी. रविंद्रन, नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की सुबह अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद शाम को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं, दो उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को राज्य का नया उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बीच, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक ने तेजी से बदले इस सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि यह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए फायदेमंद है। 

विज्ञापन

द्रमुक ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का महागठबंधन से बाहर जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने से भगवा पार्टी को नुकसान होगा और विपक्षी गठबंधन को फायदा होगा। जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो के कदम पर द्रमुक के प्रवक्ता जे.सी. रविंद्रन ने कहा कि लोग इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्रन ने कहा, नीतीश बिहार में एक वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन, वह अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुके हैं। उनमें कोई ईमानदारी नहीं है। एक नेता के लिए ईमानदारी और विश्वसनीयता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, नीतीश के (महागठबंधन) छोड़ने से विपक्षी गठबंधन को लाभ होगा। यह भाजपा के लिए झटका है। जनता नीतीश कुमार को सही वक्त पर सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे कहा, जदयू प्रमुख ने पांचवी बार अपनी वफादारी बदली है। कुमार अगस्त 2022 में महागठबंधन में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed