फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitish kumar hijab controversy umar abdullah reaction Bihar government Patna Nitish Kumar Women dignity issue

Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे उमर अब्दुल्ला, भाजपा पर भी साधा निशाना

Thu, 18 Dec 2025 10:14 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 10:14 PM IST
सार

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष ने इसे महिला की गरिमा और धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इसकी कड़ी आलोचना करते हुए नीतीश कुमार से माफी की मांग की है।

विज्ञापन
nitish kumar hijab controversy umar abdullah reaction Bihar government Patna Nitish Kumar Women dignity issue
उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह घटना पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां सीएम नीतीश कुमार नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इस दौरान महिला डॉक्टर ने हिजाब पहना हुआ था, जिसे नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र देते समय खींच दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jammu Tourism: आपदा व आतंक को पीछे छोड़ आगे बढ़ा जम्मू, पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक आए सैलानी
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने की सीएम नीतीश की आलोचना
मामले में इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है और इसे महिला डॉक्टर की गरिमा और धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। मामले को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सीएम नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा 'यह भूल जाइए कि वह एक मुस्लिम महिला थीं, कि उन्होंने हिजाब पहना था; किसी भी महिला पर इस तरह से हाथ डालना, उसके कपड़ों को छूना, यह कैसे सही हो सकता है? उन्हें एक महिला के कपड़े छूने का क्या हक था? और फिर एक मुस्लिम महिला का हिजाब इस तरह जबरदस्ती हटाना। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब काम नहीं करना चाहतीं, इसलिए नीतीश कुमार को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर सीएम अब्दुल्ला ने साधा निशाना
इसी मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बारे में पूछा जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा 'हम भाजपा से यही उम्मीद कर सकते हैं। अगर वह राजस्थान या हरियाणा की कोई हिंदू महिला होती, जिसने घूंघट पहना होता, और मैंने उसे हटाया होता, तो क्या भाजपा यही बात कहती? सोचिए अगर किसी मुस्लिम नेता ने किसी हिंदू महिला का घूंघट हटाया होता तो कितना हंगामा होता। लेकिन अब, क्योंकि वह एक मुस्लिम महिला डॉक्टर थीं, इसलिए भाजपा की प्रतिक्रिया अलग है। हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं?'

ये भी पढ़ें: 'मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं', सीएम नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

चव्हाण के बयान पर क्या बोले अब्दुल्ला?
इसी बातचीत के दौरान जब उमर अब्दुल्ला से पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए विवादित बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'एक व्यक्ति ने बयान दिया; अगर आप इसे पूरी पार्टी से जोड़ते हैं, तो यह गलत है। पार्टी नेतृत्व ने यह नहीं कहा, इसलिए, अगर कोई एक व्यक्ति ऐसी बात कहता है, तो यह उसकी निजी राय हो सकती है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद, कांग्रेस पार्टी न केवल भारत सरकार के साथ खड़ी रही, बल्कि सेना के साथ भी खड़ी रही, और उसे ऐसा करते रहना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed