{"_id":"5fa54e528ebc3e9b99244ee0","slug":"nitish-katara-murder-case-delhi-high-court-asks-center-to-reply-on-application-of-nitish-katara-mother-neelam-katara","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कटारा की मां ने उत्तराखंड में मांगी सुरक्षा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीतीश कटारा की मां ने उत्तराखंड में मांगी सुरक्षा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Fri, 06 Nov 2020 06:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : दिल्ली हाई कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा की अर्जी पर केंद्र से जवाब मांगा। दरअसल, नीतीश की मां नीलम ने हाईकोर्ट से उत्तराखंड में सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
नीलम ने पीठ को बताया कि इस माह के अंत रक वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट हो रही हैं। नीलम की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता प्रदीप डे ने पीठ को बताया कि आर्थिक और अन्य कारणों से नीलम उत्तराखंड शिफ्ट हो रही हैं।
विज्ञापन
वहीं केंद्र सरकार के स्टैंडिंग काउंसल गौरंग कंठ ने कहा कि सुरक्षा उपलब्ध कराना एक राज्य का मामला है और उन्हें इसके लिए उत्तराखंड प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन