फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari will sign a file in which carmakers will be asked to make engines that can run on 100 percent bio-ethanol

गडकरी का एलान: 'कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनॉल पर चलने वाले इंजन बनाने के निर्देश देंगे'

Tue, 30 Nov 2021 07:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Nov 2021 07:51 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से सरकार को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम किया जाए।

विज्ञापन
Nitin Gadkari will sign a file in which carmakers will be asked to make engines that can run on 100 percent bio-ethanol
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महंगे पेट्रोल-डीजल से छुटकारा देने के लिए एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। सोमवार को एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अगले 2-3 दिनों में एक फाइल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं, जिसमें कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनॉल से चलने वाले इंजन बनाने के लिए कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार एथेनॉल की बढ़ी हुई आपूर्ति के साथ फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों को जल्द से जल्द पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी बायो-एथेनॉल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के रोलआउट के साथ ही एथेनॉल की मांग तुरंत 4 से 5 गुना तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


जल्द अनिवार्य होंगे खास फ्यूल वाले इंजन 
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ समय पहले बताया था कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की निर्भरता को कम करने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। उन्होंने कहा था कि सरकार फ्लेक्स फ्यूल इंजन  को अगले कुछ महीनों में अनिवार्य करने जा रही है। ये नियम हर तरह के वाहनों के लिए बनाया जाएगा। सभी ऑटो कंपनियों को आदेश दिए जाएंगे कि वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में केवल तीन एथेनॉल स्टेशन
भारत में अभी सिर्फ पुणे ही इकलौता शहर है जहां तीन एथेनॉल स्टेशन हैं। इसी साल पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन E- 100 एथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशन की शुरुआत की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पुणे में कुछ एथेनॉल फ्यूल बेस्ड गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

एथेनॉल के इस्तेमाल में ब्राजील नंबर वन
दुनिया भर में ब्राजील में सबसे ज्यादा गन्ने की पैदावार होती है। जिसकी वजह से ब्राजील में एथेनॉल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। 40 साल पहले ब्राजील ने एथेनॉल पर काम करना शुरू कर दिया था और वर्तमान में ब्राजील ने तेल का आयात घटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed