{"_id":"66f1113902bbbc759c0f9291","slug":"nitin-gadkari-teased-ramdas-athawale-says-no-guarantee-for-our-4th-term-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: 'चौथी बार सरकार बनने की गारंटी नहीं, लेकिन...', नितिन गडकरी ने रामदास अठावले पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: 'चौथी बार सरकार बनने की गारंटी नहीं, लेकिन...', नितिन गडकरी ने रामदास अठावले पर कसा तंज
Mon, 23 Sep 2024 12:27 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:27 PM IST
सार
Nitin Gadkari: कई सरकारों की कैबिनेट शामिल रहे कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले को लेकर गडकरी ने कहा कि, रामदास अठावले चौथी बार सरकार में होंगे इसकी गारंटी है, लेकिन हमारी नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : X/@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक समारोह के दौरान मोदी सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले को लेकर मजेदार तंज कसा है। गडकरी ने कहा कि, इस बात की गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथी बार लौटेगी, लेकिन यह निश्चित है कि रामदास अठावले मंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
'चौथी बार अठावले मंत्री बनेंगे इस बात की गारंटी है'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे। कई सरकारों की कैबिनेट शामिल रहे कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले को लेकर गडकरी ने कहा कि, इस बात की गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथी बार लौटेगी, लेकिन रामदास अठावले चौथी बार सरकार में होंगे इसकी गारंटी है। जिसके बाद वहां मौजूद हर एक शख्स मुस्करा उठा।
विज्ञापन
'अठावले को राजनीति के उतार-चढ़ाव का अच्छे से पता है'
नितिन गडकरी ने राजद चीफ लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि, एक बार लालू ने रामविलास पासवान को "राजनीति के बहुत बड़े मौसम वैज्ञानिक" कहा था। यह उपमा बताती है कि आठवले को राजनीति के उतार-चढ़ाव का बहुत अच्छे से पता होता है। हालांकि बाद में गडकरी ने कह दिया कि, मैं मजाक कर रहा था।
विज्ञापन
गडकरी ने आगे कहा कि, मैं रामदास अठावले को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें बेहतर जीवन और स्वस्थ जीवन मिले। मैं आप सभी की ओर से यह प्रार्थना करता हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने दलितों और पीड़ित लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। बता दें कि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं।
महाराष्ट्र चुनाव में आरपीआई (ए) को 10-12 सीटें मिलनी चाहिए: आठवले
इससे पहले रामदास आठवले ने रविवार को कहा था कि सत्तारूढ़ महायुति में शामिल उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर लड़ने का मौका मिलना चाहिए। नागपुर में आठवले ने कहा था कि आरपीआई (ए) अपने पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिनमें उत्तर नागपुर, उमरेद (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं।