{"_id":"5a5766fb4f1c1b6a188b45b6","slug":"nitin-gadkari-slams-navy-officers-for-demanding-flat-in-south-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी बोले- पॉश इलाके में ही रहना चाहते हैं नेवी ऑफिसर, नहीं दूंगा 1 इंच जमीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गडकरी बोले- पॉश इलाके में ही रहना चाहते हैं नेवी ऑफिसर, नहीं दूंगा 1 इंच जमीन
एजेंसी, मुंबई
Updated Fri, 12 Jan 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पॉश दक्षिण मुंबई में ही सभी नौसेना अधिकारियों के रहने की इच्छा पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि इस इलाके में नौसेना को फ्लैट या क्वार्टर के निर्माण के लिए एक इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
पश्चिमी नौसेना कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में गडकरी ने कहा कि नौसेना की सीमा पर जरूरत है। हम आपका सम्मान करते हैं लेकिन आपको पाकिस्तानी सीमा पर या फिर पेट्रोलिंग के लिए जाना चाहिए। आखिर हर कोई दक्षिण मुंबई में ही क्यों रहना चाहता है। नौसेना के लोग उनके पास जमीन के लिए आए थे लेकिन हमने मना कर दिया। इसके लिए दोबारा उनके पास कोई नहीं आए।
विज्ञापन
दरअसल, नौसेना ने दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल में फ्लोटिंग जैटी के निर्माण को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। यहां पर फ्लोटिंग होटल और सीप्लेन सेवा शुरू करने की योजना थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की स्वीकृति के बावजूद नौसेना के इस कदम से गडकरी नाखुश बताए जाते हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि ऐसे विकास कार्यों को रोकना नौसेना की आदत हो गई है। दक्षिण मुंबई में नौसेना की अच्छी खासी मौजूदगी है। पश्चिमी नौसेना कमांड के हेडक्वार्टर के साथ ही आवासीय क्वार्टर भी यहीं पर हैं।