{"_id":"5c205209bdec2256e517e728","slug":"nitin-gadkari-says-transgender-may-give-birth-but-sangli-irrigation-project-will-not-be-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नितिन गडकरी बोले- एक ट्रांसजेंडर को बच्चा हो सकता है पर यह सिंचाई परियोजना पूरी नहीं हो पाएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब नितिन गडकरी बोले- एक ट्रांसजेंडर को बच्चा हो सकता है पर यह सिंचाई परियोजना पूरी नहीं हो पाएगी
Mon, 24 Dec 2018 08:57 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी साफगोई के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में रविवार को एक बार फिर खुलकर सरकारी योजनाओं के लागू होने की प्रक्रिया पर अपनी राय जाहिर की। गडकरी ने कहा, "एक ट्रांसजेंडर को भी बच्चा हो जाएगा लेकिन महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो पाएगी।"
वह यहां तेंभू 'लिफ्ट' सिंचाई परियोजना के चौथे चरण के पूरा होना पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने मीडिया के एक हिस्से पर उनकी टिप्पणी को "तोड़मरोड़" कर पेश करने करने का आरोप लगाया है। गडकरी ने शनिवार को पुणे में कहा था कि "नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी" लेनी चाहिए।
यहां से 375 किलोमीटर दूर पश्चिम महाराष्ट्र में सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुये गडकरी ने कहा, "तेंभू लिफ्ट सिंचाई योजना की आर्थिक व्यवहार्यता इतनी मुश्किल है..कि एक बार मैंने एक व्यक्ति से इसे लेकर अपने विचारों का साझा किया था।.. मैंने कहा था कि यहां तक कि एक ट्रांसजेंडर को बच्चा हो सकता है लेकिन यह सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो सकेगी।"
विज्ञापन
उन्होंने परियोजना के चौथे चरण के पूरा होने पर खुशी जाहिर की। परियोजना के पांचवें चरण का काम भी जल्द पूरा होने की आशा है।
यह लिफ्ट सिंचाई परियोजना, सांगली जिले के शुष्क इलाकों में सिंचाई सुविधाएं देने के लिए कृष्णा नदी घाटी से पानी लेकर पूरी की जानी है। (इनपुट:भाषा)