फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   FASTag News Today: Nitin Gadkari says recovery from fastag from midnight today, double penalty will be imposed

FASTag: आज आधी रात से फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो होगी दोगुना वसूली, नहीं बढ़ेगी ई-पेमेंट सुविधा लागू करने की तारीख

Mon, 15 Feb 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
FASTag News Today: Nitin Gadkari says recovery from fastag from midnight today, double penalty will be imposed
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि इस बार वाहनों पर टोल वसूली के लिए फास्टैग लगवाने में कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15-16 फरवरी की आधी रात से फास्टैग से टोल वसूली अनिवार्य कर दी है।

विज्ञापन


नहीं बढ़ेगी ई-पेमेंट सुविधा लागू करने की तारीख : गडकरी
गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर कहा, फास्टैग से टोल वसूली लागू करने की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना फास्टैग वाले या निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों से जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। वाहन चालकों को तत्काल ई-पेमेंट सुविधा का उपयोग शुरू कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने कहा, बहुत सारे रास्तों पर 90 फीसदी तक फास्टैग पंजीकरण हो चुका है। फास्टैग सभी टोल नाकों पर उपलब्ध है और लोगों को इसे खरीदना चाहिए ताकि वे बिना रुकावट वाले यातायात का मजा ले सकें। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने भी रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि से सभी टोल बूथों को सौ फीसदी फास्टैग लेन कर दिया जाएगा। फास्टैग से टोल वसूली को 2016 में लागू किया गया था।


इसके बाद विभिन्न चरणों से गुजरते हुए एक दिसंबर, 2019 से सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन तब से यह समयसीमा बार-बार बढ़ती रही थी। इस बार केंद्र सरकार ने पहले एक जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था। इसके चलते बहुत सारे लोग अब भी इस समयसीमा के आगे बढ़ने की उम्मीद लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed