फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said BJP and its allies would get over 300 Lok Sabha seats

नितिन गडकरी का दावा- 300 से ज्यादा सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत 

Tue, 26 Mar 2019 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 Mar 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari said BJP and its allies would get over 300 Lok Sabha seats
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, 'भाजपा को आगामी चुनाव में अकेले 270 सीटें मिलेंगी। हमारे शिवसेना-भाजपा गठबंधन को महाराष्ट्र में 48 में से 40 सीटे मिलेंगी।' 

विज्ञापन


गडकरी ने सोमवार को नागपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सात बार कांग्रेस के सांसद रहे विलास मुत्तेमवार को साल 2014 में चौंका दिया था और उनके खिलाफ 2,86,828 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने दावा किया, 'मैं यह चुनाव पांच लाख वोटों के अंतर से जीतूंगा।' इस बार उनके सामने कांग्रेस के नाना पटोले चुनाव मैदान में खड़े हैं। 
विज्ञापन


गडकरी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार की अटकलों को लेकर कहा कि यह मीडिया द्वारा बनाई गई हैं और जोर देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि कब और कहां से यह अफवाह उड़ी क्योंकि उन्हें कभी इस पद की अपेक्षा नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा, 'मैंने अपने साढ़े तीन दशक के करियर में निजी या सार्वजनिक रूप से इस पद के लिए कभी अपनी इच्छा या आकांक्षा के बारे में बात नहीं की है।' उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'मैं अपनी वर्तमान स्थिति से काफी खुश हूं और इस देश का प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। पार्टी मुझे जो भी भूमिका देगी मैं हमेशा उसे पूरा करने में खुश रहूंगा।'
 
उन्होंने बताया कि यदि वह चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी योजना नागपुर के उपनगर में बायो एविएशन फ्यूल हब और एक वर्ल्ड अग्रीकल्चर कनवेंशन सेंटर खोलने की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की दूसरी राजधानी को विकसित करने और वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी में बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। 


अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए गडकरी ने कहा कि एम्स, आईआईएम, कानून विश्वविद्यालय और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान उनके सांसद रहते हुए खुले हैं और सरकार की योजना है कि नागपुर को शैक्षणिक हब बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मल्टी-मोडल इंटरनेशनल पैसेंजर और कार्गो हब बनाया जाए जिससे कि 25,000 युवाओं को नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed