{"_id":"65f05a79f18aec0bd50aa57a","slug":"nitin-gadkari-rebuffs-uddhav-thackeray-invitation-says-mva-need-not-worry-about-who-bjp-fields-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'भाजपा किसे टिकट देगी, उद्धव को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं'; गडकरी ने किया पूर्व CM पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'भाजपा किसे टिकट देगी, उद्धव को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं'; गडकरी ने किया पूर्व CM पर पलटवार
Tue, 12 Mar 2024 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:07 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गडकरी को महा विकास अघाड़ी में शामिल होने और विपक्ष के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। उनकी इसी पेशकश को नितिन गडकरी ने खारिज करते हुए तंज कसा है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने उद्धव को दिया जवाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के न्योते को हास्यास्पद बताते हुए ठुकरा दिया है। उन्होंने राज्य के पूर्व सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि भाजपा किसे मैदान में उतारती है। इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने गडकरी को महा विकास अघाड़ी में शामिल होने और विपक्ष के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
उद्धव का बयान अपरिपक्व और हास्यास्पद
उद्धव ठाकरे के बयान को अपरिपक्व और हास्यास्पद बताते हुए मंगलवार को नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक प्रणाली बना रखी है और उसी के अनुसार काम होता है। इस दौरान नितिन गडकरी ने भरोसा जताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड के उद्घाटन के बारे बात करते हुए ये टिप्पणी की।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक परियोजना
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये एक अत्याधुनिक परियोजना है। सरकार ने इसमें अनुबंध देने में अनुमान के मुकाबले निर्माण लागत में 20 प्रतिशत की बचत की है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सड़कों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 65,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं। इनमें से 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और बाकी दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
उद्धव ने दिया था ये न्योता
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गडकरी को महा विकास अघाड़ी में शामिल होने और विपक्ष के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। बीते सप्ताह एक रैली में बोलते हुए ठाकरे ने कहा था कि गडकरी को 'महाराष्ट्र की ताकत' दिखानी चाहिए। उन्हें दिल्ली के सामने झुकने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे में हम उन्हें एमवीए से उम्मीदवार बनाएंगे।