फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari met former Deputy PM Lal Krishna Advani took blessings See video

BJP: विजय के बाद नितिन गडकरी आडवाणी से मिलने पहुंचे, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखिए वीडियो

Thu, 13 Jun 2024 04:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि वे हाथ जोड़कर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के सामने आए। उन्होंने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ में उनकी पत्नी भी थी। उनकी पत्नी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Nitin Gadkari met former Deputy PM Lal Krishna Advani took blessings See video
पत्नी के साथ लालकृष्ण आडवाणी से मिले नितिन गडकरी। - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी से मुलाकात की। मुलाकात का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- वरिष्ठ नेता, हमारे मार्गदर्शक भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से भेंट।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

केंद्रीय मंत्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि वे हाथ जोड़कर पूर्व उप पीएम के सामने आए। उन्होंने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ में उनकी पत्नी भी थी। उनकी पत्नी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। पूर्व उप पीएम कुर्सी पर बैठे दिखे। स्वागत सत्कार के बाद उन्होंने बैठ कर बातें की। खास बात है कि केंद्रीय मंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार गडकरी वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे। बता दें, कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके आवास पर पहुंचे थे और उनकी मुलाकात की थी।

भारत रत्न से सम्मानित हैं आडवाणी 
भाजपा के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को फरवरी में भारत रत्न देने का एलान किया गया था। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा था कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। स्वास्थ्य परेशानी के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस दौरान पीएम मोदी भी साथ थे।

कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी?
भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद वह हैदराबाद, सिंध के डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया। विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आकर बस गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उनकी पत्नी का नाम कमला आडवाणी है। उनके बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी है।

आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।  उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed