फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari attack on contractors over road construction

नितिन गडकरी बोले- सड़कें खराब मिली तो ठेकेदारों पर चलवा दूंगा बुलडोजर

Fri, 07 Dec 2018 05:27 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Fri, 07 Dec 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari attack on contractors over road construction
नीतीन गडकरी - फोटो : PTI
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने पर बल देते हुए कहा कि सड़क खराब निकलने पर वह ‘‘ठेकदारों पर बुलडोजर चलवा देंगे। ’’गडकरी ने यहां बृहस्पतिवार को एक पुस्तक किताब विमोचन समारोह में बात कही। गडकरी की यह टिप्पणी सड़क गुणवत्ता पर टिप्पणी उच्चतम न्यायालय की चिंताओं के बाद आई है।
विज्ञापन


न्यायालय ने कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में देश में 14,000 से ज्यादा मौतें सड़कों पर गड्ढे के कारण होती हैं। यह आतंकी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से अधिक है। सड़क पर गड्ढों के कारण इस कदर लोगों की मौत "स्वीकार्य" नहीं है। यह पुस्तक भारत की प्रगति के बारे में है इसका शीर्षक है 'इंडिया इंस्पायर्स: रीडिफाइनिंग द पॉलिटिक्स ऑफ डिलीवरेंस' इसके लेखक एक राजनीतिक कार्यकर्ता तुहिन ए. सिन्हा हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैंने कई बड़े ठेकेदारों से कहा कि यदि उनके द्वारा बनायी गयी सड़कों की गुणवत्ता खराब निकली तो मैं उन्हें बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा।" गडकरी ने कहा कि मेरे मंत्रालय ने पिछले साढे चार साल में 10,000 अरब रुपये के सड़क निर्माण के ठेके दिये हैं। पारदर्शिता पर चिंताओं को दूर करते हुये मंत्री ने कहा कि इन दिनों किसी भी ठेकदार को ठेकों के लिये दिल्ली आने के लिये मजबूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो सड़क निर्माण की दर 2 किलोमीटर प्रति दिन थी लेकिन अब यब बढ़कर 28 किलोमीटर प्रति दिन हो गयी है। इसे मार्च 2019 तक बढ़ाकर 40 किलोमीटर प्रति दिन करने का लक्ष्य है। गडकरी ने कहा कि देशभर में 12 नये एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है।

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताते हुये कहा था कि देशभर में गड्ढ़ों के कारण बड़े पैमाने पर मौत होती है। संभवत: यह आंकड़ा सीमा पर और आतंकी हमले में मरने वालों से भी ज्यादा है।


गडकरी ने कहा कि प्रदूषित गंगा नदी का 70-80 प्रतिशत काम मार्च अंत तक पूरा हो जायेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत राज्यों के साथ मिलकर इस पर करीब 26,000 करोड़ रुपये खर्ज किये गये हैं। गडकरी ने कहा, "मेरा मानना है कि मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से स्वच्छ हो जायेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed