फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari addressed the Alpine Technology Fair said more than 250 ropeways will be built in India

Nitin Gadkari: गडकरी ने अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले को किया संबोधित, बोले- भारत में बनाएंगे 250 से ज्यादा रोपवे

Thu, 20 Apr 2023 05:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 05:53 AM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मेले में आए केबल कार उद्योग के दिग्गजों से कहा कि टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने  के लिए सरकार भारत में रोपवे को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari addressed the Alpine Technology Fair said more than 250 ropeways will be built in India
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले -इंटरअल्पाइन 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले 5 वर्षों में 1,200 किमी लंबाई के 250 से ज्यादा रोपवे तैयार करने जा रही है।

विज्ञापन


पर्वतमाला परियोजना के तहत सरकार 60 फीसदी योगदान देगी, जबकि शेष निजी-सार्वजनिक भागीदारी की जाएगी। उन्होंने कहा, मेक इन इंडिया पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गडकरी ने मेले में आए केबल कार उद्योग के दिग्गजों से कहा कि टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने  के लिए सरकार भारत में रोपवे को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन


10,000 करोड़ रुपये जुटाएंगे
राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अल्का उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष एनएचएआई ने 12,500 किमी हाईवे बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट से जुटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21-29 अप्रैल तक चार देशों की यात्रा पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को नौ दिवसीय दौरे के लिए गुयाना, पनामा, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर रहेंगे। यहां वह इन देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए आयामों पर चर्चा करेंगे। यह विदेश मंत्री के रूप में उनकी लातिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई देशों की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।


मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री सबसे पहले 21-23 अप्रैल तक गुयाना जाएंगे।  वह 24-25 अप्रैल तक पनामा की और 25-27 अप्रैल तक कोलंबिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री 27-29 अप्रैल तक डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर जाएंगे। यहां द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed