फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NITI Aayog said that loan waiver of farmers is only a temporary sollution

राहुल गांधी का कर्जा माफ किसान का दर्द कम करने की दवा भर है, उपचार नहीं : नीति आयोग

Wed, 19 Dec 2018 06:37 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Dec 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
NITI Aayog said that loan waiver of farmers is only a temporary sollution

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के किसानों के कर्ज माफी पर अड़ जाने की घोषणा ने नई बहस छेड़ दी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और म.प्र. में किसानों का कर्जा माफ कर देने की पहल ने केन्द्र सरकार और भाजपा के भी कान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाला नीति आयोग भी इससे अछूता नहीं है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को भी नसीहत दी है। राजीव कुमार ने  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्जमाफी के सवाल पर कहा है कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का स्थायी उपचार नहीं है, बल्कि यह उनका दर्द करने की दवा भर है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने किया काम
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए जितना काम मोदी सरकार ने किया है, उतना शायद ही किसी सरकार ने किया हो। उन्होंने कहा कि जहां तक मैं समझता हूं, शायद ही किसानों के लिए किसी भी सरकार ने कभी भी उतना काम किया हो, जितना मौजूदा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों के कर्जा माफ करने पर कहा कि सरकार सबकुछ देखने के बाद कदम उठाती है। राजीव कुमार जब किसानों की कर्जमाफी पर अपना पक्ष रख रहे थे तो किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार की चिंता साफ दिखाई दे रही थी।  राजीव कुमार ने कहा कि अभी तक किसी भी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू नहीं किया। लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे लागू करने की शुरुआत की।

 

मैं ही चैंपियन

राजीव कुमार से जब राहुल गांधी के किसानों की कर्जमाफी से जुड़े ट्वीट के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर क्या कह सकता हूं? यह तो कुछ वैसा ही है जैसे मानो या न मानो मैं ही चैंपियन। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने असम और गुजरात की सरकार को किसानों की कर्जमाफी पर जगा दिया है, लेकिन अभी प्रधानमंत्री सोए हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसमें आगे लिखा कि वह प्रधानमंत्री को भी जगाएंगे।

तो क्या प्रधानमंत्री किसानों का दर्द बढ़ा रहे हैं?
राजीव कुमार का एक जवाब चौंकाने वाला है। उन्होंने किसानों के प्रति मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबसे अधिक काम किया। इसी के साथ किसानों की कर्जमाफी को किसानों की समस्या का स्थायी समाधान बताने की बजाय इसे उनका दर्द कम करने की दवाई भर बताया।

लेकिन इसी के साथ कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज बढ़ाया है। मोदी सरकार ने किसानों को खेती-खलिहानी के लिए दिए जाने वाले कर्ज की तादाद बढ़ाई है। इसे 10.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed