{"_id":"60b63fdc8ebc3e6686361088","slug":"niti-aayog-member-v-k-saraswat-says-allopathy-ayurveda-different-useful-medicine-systems-no-use-debating-over-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद : डॉ. वीके सारस्वत बोले- एलोपैथ और आयुर्वेद पर बहस करने से कोई फायदा नहीं, दोनों ही उपयोगी चिकित्सा प्रणाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद : डॉ. वीके सारस्वत बोले- एलोपैथ और आयुर्वेद पर बहस करने से कोई फायदा नहीं, दोनों ही उपयोगी चिकित्सा प्रणाली
Tue, 01 Jun 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:40 PM IST
सार
नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कहा कि एलोपैथ और आयुर्वेद पर बहस करने से कोई फायदा नहीं है। दोनों ही अलग-अलग उपयोगी चिकित्सा प्रणाली हैं और दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।
विज्ञापन
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योग गुरु रामदेव और आईएमए के बीच एलोपैथ और आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली को लेकर लगातार जुबानी जंग जारी है। बाबा रामदेव जहां इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं वहीं आईएमए भी पत्र के जरिए पलटवार कर रहा है। वहीं अब इस मुद्दे पर नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने भी बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि एलोपैथ और आयुर्वेद पर बहस करने से कोई फायदा नहीं है। दोनों ही अलग-अलग उपयोगी चिकित्सा प्रणाली हैं और दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
बता दें कि योग गुरु रामदेव ने हाल ही में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर उठाए थे। उनके एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया था। रामदेव ने अपने बयान में कहा था कि एलोपैथी एक स्टूपिड और दिवालिया साइंस है। बाबा के इस बयान पर आईएमए ने नाराजगी जताई थी। आईएमए ने रामदेव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्र भेजे जाने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था लेकिन वार-पलटवार का दौर अब भी जारी है। विवाद के बीच रामदेव ने भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व फार्मा कंपनियों से 25 सवाल पूछे थे।
विज्ञापन