फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niti Aayog Member V K Paul says second wave of Coronavirus in winter season possible

सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा- वायरस की दूसरी लहर संभव

Sun, 18 Oct 2020 02:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 18 Oct 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Niti Aayog Member V K Paul says second wave of Coronavirus in winter season possible
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में शामिल भारत के लिए यह चिंता का विषय है। देश पहले से ही वायरस का दंश झेल रहा है और अगर महामारी दूसरी लहर आती है तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा है कि हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं। वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा, एक बार वैक्सीन आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। 
विज्ञापन



पॉल ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी आई है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी अधिकतर राज्यों में स्थिर हो रही है। हालांकि, पांच राज्य (केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल) और तीन-चार केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां अभी भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वी के पॉल कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत अभी तक बेहतर स्थिति में है, लेकिन देश को अभी लंबा रास्ता तय करना है क्योंकि 90 फीसदी लोग अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हैं।  

यह भी पढ़ें: देश में पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, जानें कौन लोग होंगे शामिल 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की संभावना को लेकर पॉल ने कहा, सर्दियों का मौसम आ रहा है। यूरोप भर के देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है। हम इस संभावना (सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर) से इनकार नहीं कर सकते हैं। बहुत सी चीजें हो सकती हैं और हम अभी भी वायरस के बारे में सीख रहे हैं। 


कोरोना वैक्सीन के उपलब्ध होने के बाद इसके भंडारण और वितरण को लेकर पॉल ने कहा, भारत में एक हद तक पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज की सुविधा है और इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, एक बार जब वैक्सीन आ जाएगी तो उसे नागरिकों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और उन परिस्थितियों में संसाधनों के बारे में कोई चिंता नहीं है। 

वहीं, देश में एक दिन में कोविड-19 के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गई। वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed