इनोवेशन इंडेक्स: कर्नाटक ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश का सातवां स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में कर्नाटक पहले नंबर पर आया है। इसमें दूसरे स्थान पर तमिलनाडु जबकि महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। वैश्विक इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज पर तैयार इंडिया इनोवेशन में सबसे नीचे झारखंड है जबकि उत्तर प्रदेश का स्थान सातवां है। केंद्र शासित और छोटे प्रदेशों की सूची में पहला स्थान दिल्ली को मिला है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने इस रिपोर्ट को गुरुवार को यहां जारी किया। इस अवसर पर राजीव कुमार ने बताया कि देश के अलग अलग राज्यों को इनोवेशन के सात मानकों पर परखा गया है। इसी आधार पर सभी राज्यों को रैंकिंग मिली है।
यदि सभी बड़े राज्यों की दृष्टि से देखें तो 35.65 अंक पा कर कर्नाटक अव्वल है। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है जिसका स्कोर 32.98 है। महाराष्ट्र 29.93 अंक पा कर तीसरे स्थान पर है। 22.06 अंक के साथ तेलंगाना चौथे स्थान पर है जबकि 20.55 अंक के साथ हरियाणा पांचवे स्थान पर है। केरल 0.58 अंक पाकर छठे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश 10.08 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
17 बड़े राज्यों की सूची में झारखंड 6.20 अंक पा कर अंतिम स्थान पर है जबकि बिहार 7.99 अंक पा कर 16वें स्थान पर। इससे एक पायदान ऊपर छत्तीसगढ़ है, जिसे 8.06 अंक मिले हैं। मध्य प्रदेश 9.70 अंक पाकर 14वें स्थान पर है।
केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों में दिल्ली अव्वल
केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों की श्रेणी में दिल्ली 42.98 अंक के साथ पहले स्थान पर है। इस सूची में दूसरा स्थान चंडीगढ़ है, जिसे 27.97 अंक मिला है। गोवा 22.49 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि 13.94 अंक के साथ पुड्डूचेरी चौथे स्थान पर। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर सिक्किम, दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड रहा है।