{"_id":"66d5dc390ddab0a9d702b46f","slug":"nitesh-rane-gets-reprimanded-by-father-for-hate-speech-bjp-wants-riots-ahead-of-polls-alleges-oppn-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नितेश राणे को पिता ने भड़काऊ बयान पर लगाई फटकार, विपक्ष का दावा- भाजपा कराना चाहती है दंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नितेश राणे को पिता ने भड़काऊ बयान पर लगाई फटकार, विपक्ष का दावा- भाजपा कराना चाहती है दंगे
Mon, 02 Sep 2024 09:09 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:09 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विपक्ष ने सोमवार को भाजपा विधायक नितेश राणे की तरफ से दिए गए भड़काऊ भाषणों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले दंगे कराना चाहती है।
विज्ञापन
नितेश राणे को पिता नारायण राणे ने लगाई फटकार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की और भड़काऊ बयान देने के लिए कंकावली विधायक और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पिता ने भड़काऊ बयान पर लगाई फटकार
वहीं नितेश राणे के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को फटकार लगाई है और उसे इस मामले में किसी धर्म को न घसीटने को कहा है। नारायण राणे ने कहा, बल्कि केवल उन लोगों को घसीटने की जरूरत है जो इसके लिए दोषी हैं। सभी मुसलमान इसके लिए दोषी नहीं हैं, इसलिए पूरे समुदाय को इसमें न घसीटें। मैंने उसे फटकार लगाई है।
कांग्रेस ने सत्ताधारी दल पर लगाया आरोप
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि नितेश राणे और अन्य भाजपा नेताओं की पुलिस सुरक्षा वापस ली जाए। गायकवाड़ ने पत्रकारों से कहा, महाराष्ट्र में भड़काऊ बयान दिए जाते हैं और हर कोई जानता है कि उन्हें (राजनीतिक) संरक्षण प्राप्त है। वे कहते रहते हैं कि हमारे बॉस सागर बंगले में बैठते हैं। उन्होंने कहा, नीतेश राणे और (भाजपा एमएलसी) प्रसाद लाड की तरफ से दिए गए बयान में सागर बंगले और देवेंद्र फडणवीस का संदर्भ है। यह जांच की जानी चाहिए कि उन्हें कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है या नहीं।
विज्ञापन
नितेश राणे ने एक खास वर्ग को दी चेतावनी
नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर रामगिरी महाराज को नुकसान पहुंचाया गया तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। वायरल वीडियो में नितेश राणे ने एक खास वर्ग को चेतावनी दी है। वहीं सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर और तोपखाना थाने में नितेश राणे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
वहीं इस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, आप चुनाव जीतने के लिए महाराष्ट्र में दंगे करवाना चाहते हैं। जब तक वे दंगे नहीं करवाते, तब तक वे चुनाव नहीं लड़ सकते।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन