फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia Bomb Scare Case: Nita Ambani Cancelled Trip To Gujarat After Explosives Laden SUV Was Found Outside Antilia

एंटीलिया केस: सुरक्षा प्रमुख के कहने पर नीता अंबानी ने रद्द कर दी थी गुजरात ट्रिप, एसयूवी देखने के बाद हुआ था शक

Wed, 08 Sep 2021 12:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Sep 2021 12:39 PM IST
सार

'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी की बरामदगी के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की गुजरात यात्रा रद्द कर दी गई थी। आवास के सुरक्षा प्रमुख ने अपने बयान में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Antilia Bomb Scare Case: Nita Ambani Cancelled Trip To Gujarat After Explosives Laden SUV Was Found Outside Antilia
नीता अंबानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

एंटीलिया विस्फोटक मामले में एनआईए की चार्जशीट दाखिल होने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं।  दरअसल, इस साल फरवरी में दक्षिण मुंबई में उनके घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी की बरामदगी के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की गुजरात यात्रा रद्द कर दी गई थी। आवास के सुरक्षा प्रमुख ने एनआईए को दिए बयान में यह जानकारी दी है। आवास के सुरक्षा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि विस्फोटकों वाली गाड़ी और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसे मुकेश अंबानी के संज्ञान में लाया। उन्होंने एनआईए को यह भी बताया कि उस दिन गुजरात के जामनगर में नीता अंबानी की एक निर्धारित यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया था और फिर उनकी और जोनल डीसीपी की सलाह पर इसे रद्द कर दी गई थी। सुरक्षा प्रमुख ने आगे कहा कि उन्हें विभिन्न तरह की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन सभी अक्तूबर 2020 में शुरू हुए किसानों के विरोध से संबंधित थे। उन्होंने बयान में कहा कि अंबानी परिवार को 25 फरवरी को यहां कारमाइकल रोड पर अवैध रूप से खड़ी लावारिस स्कॉर्पियो में मिले धमकी भरे पत्र और जिलेटिन की छड़ों के लिए किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी वाजे इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, उसने ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनसुख ने पुलिस को बताया था कि 17-18 फरवरी की रात उनकी स्कॉर्पियो कुछ तकनीकी कारण से विक्रोली हाइवे पर खराब हो गई थी। इसलिए उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया था। कुछ घंटे बाद जब वह वहां से लौटे, तो उनकी वह गाड़ी चोरी हो गई थी। मनसुख की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर उसे मुकेश अंबानी की बिल्डिंग के बाहर छोड़ने वाले की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed