फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nishikant Dubey urges Shashi Tharoor not to meet on internet service in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा पर बैठक न करने के लिए निशिकांत दुबे ने शशि थरूर से किया आग्रह

Thu, 27 Aug 2020 07:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
Nishikant Dubey urges Shashi Tharoor not to meet on internet service in Jammu and Kashmir
निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

भाजपा सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने समिति के चेयरमैन शशि थरूर से राज्यों और जम्मू-कश्मीर सहित केंद्र शासित प्रदेशों में इंटरनेट सेवा के निलंबन को लेकर बैठक रद्द करने का आग्रह किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी संसदीय समिति के चेयरमैन को एडवाइजरी जारी कर कहा था कि वह बैठक के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करें। उसके एक दिन बाद दुबे ने थरूर को पत्र लिखा।

विज्ञापन


दरअसल, जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा के निलंबन और फेसबुक को कमेटी के सामने पेश करने के मुद्दे पर समिति में भाजपा और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच विवाद को लेकर बिरला ने यह एडवाइजरी जारी की थी। दुबे ने पत्र में लिखा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, ऐसे में इस पर कोई भी बैठक नियम का उल्लंघन होगा और लोकसभा स्पीकर की एडवाइजरी की अवमानना होगी। गौरतलब है कि भाजपा सांसदों ने शशि थरूर को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed