फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nirmala sitharaman tont to arvind kejriwal and mamta banerjee about aayushman bharat

रक्षा मंत्री का केजरीवाल और ममता पर निशाना, कहा- आयुष्मान भारत को नहीं अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण 

Sun, 27 Jan 2019 07:00 AM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 27 Jan 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman tont to arvind kejriwal and mamta banerjee about aayushman bharat
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ राज्यों ने राजनीतिक फायदे के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को नहीं अपनाया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका इशारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ओर था। 

विज्ञापन


सीतारमण ने 23 जनवरी को अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के तीन महीने के भीतर स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक प्रतिमान स्थापित किया जा चुका है और गरीब से गरीब तथा मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचा है। बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कुछ राज्यों ने राजनीतिक फायदे की वजह से योजना को नहीं अपनाया है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत जब पूरी तरह लागू हो जाएगी तो यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना बन जाएगी। मालूम हो कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत आप सरकार ने इस योजना को नहीं अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बीते 10 जनवरी को घोषणा की थी कि राज्य इस योजना से खुद को हटा रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार पर स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की आड़ में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed