फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman targets Congress leaders in Tamil Nadu poisonous liquor case

Tamil Nadu Hooch Tragedy: निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर वार, 56 लोगों की मौत पर पूछा- कहां हैं राहुल और खरगे?

Sun, 23 Jun 2024 05:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 05:41 PM IST
सार

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। निर्मला सीतारमण ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने मौन क्यों साधा हुआ है?

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman targets Congress leaders in Tamil Nadu poisonous liquor case
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत के बाद देशभर में हलचल मच गई। राज्य में जहरीली शराब पीने से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, सैकड़ों लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि अभी भी अस्पताल में भर्ती 200 से अधिक लोगों की हालत बेहद गंभीर है। 

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में अधिकतर अनुसूचित जाति से हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में जहरीली शराब पीने से अनुसूचित जाति के कई लोगों की मौत हो गई और राहुल गांधी ने मौन साधा हुआ है। निर्मला सीतारमण ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘जिस राज्य में शराब की बिक्री के लिए दुकानों को सरकार द्वारा लाइसेंस दिए जाते हैं, उसी राज्य के कल्लकुर्ची शहर में जहरीली शराब तैयार की जाती है। आखिर कांग्रेस के नेता मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी कहां हैं?’
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने से अब तक 56 लोगों की मौत
19 जून को तमिलनाडु के कल्लकुर्ची शहर में जहरीली शराब पीने के बाद मरने वालों की संख्या 56 पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि जहरीली शराब पीने से बीमार हुए 216 लोगों को तमिलनाडु के चार अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इसमें से जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी में भर्ती 3 मरीज को मृत घोषित किया गया। सबसे अधिक मौत कल्लकुर्ची मेडिकल कॉलेज में हुईं। यहां भर्ती 31 मरीजों की मौत हो गई। वहीं सलेम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए 18 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed