फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman targets Congress Infrastructure construction was under policy paralysis in UPA government

FM: ‘UPA सरकार में बुनियादी ढांचा निर्माण नीतिगत अपंगता का शिकार रहा’, निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर निशाना

Wed, 15 May 2024 07:31 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2024 07:31 PM IST
सार

मोदी सरकार में भारतीय रेलवे ने आधुनिक स्टेशन, आधुनिक ट्रेन, आधुनिक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के दौर को देखा है।  99% से अधिक ग्रामीण बस्तियां अब ग्रामीण सड़कों से जुड़ गई हैं।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman targets Congress Infrastructure construction was under policy paralysis in UPA government
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत में बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व को साझा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्षेत्र में आए बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय भूमिका और व्यक्तिगत निगरानी जिम्मेदारी है। यूपीए शासन में बुनियादी ढांचा निर्माण नीतिगत अपगंता का शिकार रहीं। वर्तमान मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी। 

विज्ञापन

यूपीए सरकार में बुनियादी ढांचे के निर्माण की जानबूझकर उपेक्षा की गई
सीतारमण ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए सरकार ने भारत की आर्थिक विकास क्षमता को बर्बाद कर दिया। यूपीए सरकार में भारत की आर्थिक जरूरतों के लगभग सभी पहलुओं का कुप्रबंधन किया गया। सभी को नजरअंदाज कर दिया गया। यूपीए सरकार में बुनियादी ढांचे के निर्माण की जानबूझकर उपेक्षा की गई। यूपीए सरकार ने भारत को सड़कों, रेलवे, बिजली आदि से वंचित कर दिया।  

विज्ञापन

पीएम मोदी ने 17.36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सक्रिय भूमिका ने बुनियादी ढांचे में बदलाव को संभव बनाया। पीएम ने खुद बुनियादी ढांचे के बदलाव की निगरानी की। 43 प्रगति बैठकों में पीएम मोदी ने 17.36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की। बुनियादी ढांचे पर खर्च न केवल उपभोग और निवेश के माध्यम से जीडीपी वृद्धि को बढ़ावा देता है बल्कि लॉजिस्टिक बाधाओं को कम करके अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक दक्षता में भी सुधार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

99% से अधिक ग्रामीण बस्तियां अब ग्रामीण सड़कों से जुड़ीं
उन्होंने आगे कहा कि यह उम्मीद करना भी मूर्खता होगी कि कांग्रेस अपनी गलतियों से सीखेगी। कांग्रेस बुनियादी ढांचे की अपनी उपेक्षा पर लौट आया है। हमारी सरकार ने पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पिछले 10 वर्षों में पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 3.74 लाख किमी ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं, जो 2014 तक बनाई गई ग्रामीण सड़कों से लगभग दोगुनी है। 99% से अधिक ग्रामीण बस्तियां अब ग्रामीण सड़कों से जुड़ गई हैं। मोदी सरकार में भारतीय रेलवे ने आधुनिक स्टेशन, आधुनिक ट्रेन, आधुनिक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के दौर को देखा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed