फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nirmala sitharaman says Army has also established supreme model in Sanitation Mission

सेना ने ‘स्वच्छता मिशन’ में भी कायम किया सर्वोच्च आदर्श- रक्षामंत्री

Tue, 02 Oct 2018 04:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman says Army has also established supreme model in Sanitation Mission
Nirmala Sitharaman
स्वच्छता ही सेवा मिशन में भाग लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने अपनी 62 छावनियों में से 61 को पूर्णत: खुले में शौच से मुक्त कर लिया है। स्वच्छता के लिए कराए गए एक सर्वे में छावनियों को साफ-सफाई के लिए प्रथम स्थान भी मिल चुका है। यह बात साबित करती है कि देश की सेना अपना कर्तव्य निभाने में जितना सीमा पर सक्रिय रहती है, उतना ही सीमा के अंदर भी उतनी ही सक्रियता से अपनी भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन


यह कहना है देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का जो दो अक्टूबर के एक कार्यक्रम में भाग लेने कैंट पहुंची थीं। रक्षामंत्री ने कहा कि सेना ने अपने कामों से हमेशा देश के युवाओं को प्रेरित किया है। इस साफ-सफाई के मामले में भी उसने पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


छावनी परिषद में आज लगभग दो हजार लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। छावनी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य कूड़े के सफल निस्तारण का है। इस अवसर पर महानिदेशक रक्षा संपदा ने सेना के जवानों के द्वारा इक्ट्ठा किये गए 91,50,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट रक्षामंत्री को सौंपा। यह राशि जवानों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed