फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman said Central minister is following in charge minister unbelievable

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोया अपना आपा, मंत्री को लगाई कड़ी फटकार

Sat, 25 Aug 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 25 Aug 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman said Central minister is following in charge minister unbelievable
निर्मला सीतारमण

विदेश मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोडागू के दौरे पर पहुंची थीं। शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र में सेना द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए गई थीं। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के मंत्री सा रा महेश को सभी के सामने डांटते हुए कहा, 'केंद्रीय मंत्री को प्रभारी मंत्री का अनुसरण करना होगा यह अविश्वसनीय है। उनके यह शब्द कैमरे में कैद हैं।'

विज्ञापन


सीतारमण इस बात से नाराज थी कि कर्नाटक के मंत्री ने उनसे जिला आयुक्त के दफ्तर में चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस को समय की कमी के कारण जल्दी से खत्म करने के लिए कहा। इसपर रक्षामंत्री ने कहा कि वह अपने हर मिनट की जानकारी जिला प्रशासन को देने के लिए बाध्य नहीं हैं। मंच पर बैठे महेश को डांटते हुए उन्होंने कहा, 'मैं यहां मिनट टू मिनट कार्यक्रम का पालन कर रही हूं। यदि अधिकारी महत्वपूर्ण हैं तो मेरा परिवार भी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री यहां प्रभारी मंत्री का अनुसरण कर रहा है। यह अविश्वसनीय है।'
विज्ञापन


सीतारमण ने जब यह कहा तो उस समय पूरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी। कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य निर्मला सीतारमण ने कैमरों को देखते हुए कहा, 'इसे रिकॉर्ड होने दो।' जब उनसे मीडियाकर्मियों ने माइक पर बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने बोला, 'आप जो चाहते हैं उसे रिकॉर्ड कर लीजिए।' बता दें कि पिछले हफ्ते आई मूसलाधार बारिश ने कोडागू जिले को काफी प्रभावित किया है। यहां 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सीतारमण ने कई राहत शिविर और पुनर्वास कैंप का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed