फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman said airstrike like action was might be taken after Mumbai attack

निर्मला सीतारमण ने कहा- मुंबई हमलों के बाद सरकार को करनी चाहिए थी एयर स्ट्राइक

Sun, 24 Mar 2019 01:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Mar 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman said airstrike like action was might be taken after Mumbai attack
निर्मला सीतारमण-सुषमा स्वराज - फोटो : ANI

केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने हैदराबाद से भाजपा की विजय संकल्प सभा की शुरुआत करते ही चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वर्तमान केंद्र सरकार की तरह कार्रवाई न करने को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2008 में हुए मुंबई हमलों के बाद भारत को रक्षात्मक कदम उठाने चाहिए थे। 

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने हाल में हुई एयरस्ट्राइक का हवाला देते हुए कहा, 'यदि मुंबई हमलों के बाद इसी तरह (एयर स्ट्राइक) की कड़ी कार्रवाई की गई होती और मेरे पास इस बात पर विश्वास करने के पर्याप्त कारण हैं कि सशस्त्र बलों ने सरकार से उस समय कहा होगा कि यदि आप चाहते हैं कि हम कुछ करें तो हम तैयार हैं लेकिन हम चाहते हैं कि इसका फैसला आप करें।' 
विज्ञापन


सीतारमण के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए भारत की कूटनीतिक सफलता याद दिलाई। उन्होंने कहा, 'एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने अपने विमान भेजे। हमने उनका एक विमान मार गिराया, उन्होंने हमारा एक विमान मार गिराया और हमारे पायलट को पकड़ लिया। भारत की इतनी बड़ी कूटनीतिक सफलता रही कि मात्र दो दिन में अपने पायलट को वापस ले आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed