फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman: National security compromised, leadership failed in 10 years of UPA govt

Parliament: 'UPA के समय देश की सुरक्षा खतरे में थी', कांग्रेस के कार्यकाल पर लोकसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण

Fri, 09 Feb 2024 08:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 08:30 PM IST
सार

 कांग्रेस के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव पर श्वेत पत्र पर लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश की सुरक्षा से समझौता किया गया था। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman: National security compromised, leadership failed in 10 years of UPA govt
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : Youtube @Sansadtv

विस्तार

यूपीए सररकार के 10 वर्षों के कार्यकाल पर लोकसभा सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया। भारत की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव पर श्वेत पत्र पर लोकसभा में बहस का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीए सरकार रक्षा क्षेत्र के कुप्रबंधन में शामिल थी, जिसका सबूत 3600 करोड़ रुपये का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला था। 
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकाल पर निर्मला सीतारमण का वार
सदन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि गोला बारूद और रक्षा उपकरणों की कमी 2014 में थी। हमारे सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं थे। सरहद में तैनात सैनिकों के पास नाइट विजन चश्मे ही उपलब्ध नहीं थे। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान जयंती टैक्स ने परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी में एक साल तक की देरी की। वित्त मंत्री ने कहा कि 2011 और 2014 के बीच परियोजनाओं को निपटाने का औसत समय 86 दिनों से बढ़कर 316 दिन हो गया था। लेकिन मोदी सरकार के 10 साल के समर्पित कार्यकाल ने अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ला दिया है। सीतारमण ने कहा कि हमारे सत्ता में आते हमें विरासत में कई बोझ मिले, लेकिन धीरे-धीरे हमने सुधार किया है।
विज्ञापन


सबूत के साथ मैं बोल रही हूं- निर्मला सीतारमण
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं हर व्यक्ति को चुनौती देती हूं, जो कहता है कि यह दस्तावेज गलत है। सब कुछ सबूत के साथ है। ये दस्तावेज यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल की विफलता को बता रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा बजट को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 6.22 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जो 2013-14 में 2.53 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed