{"_id":"60eda773f667f06e01649822","slug":"nirmala-sitharaman-may-be-leader-of-house-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संसदीय दल : निर्मला सीतारमण हो सकती हैं राज्यसभा की नेता, गहलोत के राज्यपाल बनने से खाली हुआ पद ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा संसदीय दल : निर्मला सीतारमण हो सकती हैं राज्यसभा की नेता, गहलोत के राज्यपाल बनने से खाली हुआ पद
Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
प्रतिभा ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रतिभा ज्योति
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
सार
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में अपने नेता का पद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देने पर विचार कर रही है। निर्मला सीतारमण को राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में अपने नेता का पद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देने पर विचार कर रही है। निर्मला सीतारमण को राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
निर्मला पार्टी की पहली पसंद
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले थावरचंद गहलोत इस पद पर थे। उनके कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद यह पद खाली है। सूत्रों का कहना है कि वैसे पीयूष गोयल सदन में उपनेता हैं लेकिन राज्यसभा में नेता के पद के तौर पर निर्मला सीतारमण का नाम पार्टी की पहली पसंद है। संभावना है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। निर्मला को राज्यसभा का नेता बनाकर पार्टी महिला सश्क्तिकरण का भी संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल में बढ़ी महिलाओं की भूमिका
हाल में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात नई महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में अब कुल 11 महिला मंत्री हो गईं हैं। इनमें से दो को पहले से ही कैबिनेट में भी जगह मिली हुई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महिला सदस्यों को पिलाई चाय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सभी 11 महिला सदस्यों के लिए एक चाय सत्र का आयोजन किया था। मौजूदा कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी, राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं रेणुका सिंह सरुता के अलावा, बुधवार को सरकार में शामिल की गई सात नई महिला मंत्रियों ने इस चाय सत्र का आनंद उठाया।
बुधवार को मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने वाले लोगों में केवल एक महिला मंत्री शामिल थी। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी को मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया। वित्त मंत्री के ट्विटर पर लिखा गया कि निर्मला सीतारमण ने आज अपने घर पर आयोजित एक चाय सत्र में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महिला सदस्यों के साथ बातचीत की।
मंत्रिपरिषद की नई महिला सदस्य विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभना करंदलाजे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार तथा रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश चाय सत्र में शामिल हुईं।
सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता ने भी हिस्सा लिया।