{"_id":"5c834458bdec22144b7ee798","slug":"nirav-modi-seen-in-london-congress-attacks-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है'
Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : ANI
13 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में देखे जाने के बाद आरोप प्रत्यारोप की सियासत ने फिर जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- बैंकों का भगोड़ा छोटा मोदी आज लंदन में 75 करोड़ के फ्लैट में देखा गया है। 10 हजार पाउंड की जैकेट पहले मौज मस्ती करते देखा गया। सही है, मोदी जी पहले करोड़ो रुपया देश के बैंकों का लूटकर ले जाओ, फिर बगैर रोक टोक देश से भाग जाओ। उसे बाद सीबीआई, ईडी और देश के बैंकों को ठेंगा दिखाओ। फिर 75 करोड़ के फ्लैट में ऐशगाह बनाओ।
क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है, क्योंकि मोदी जी, छोटे मोदी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी, लगता है बैंक फ्रॉडस्टर सेटलमेंट कंपनी चला रहे हैं। एक लाख करोड़ बैंकों का लूटकर भगोड़े ले गए पर पांच साल में आपने एक भी नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि नीरव मोदी पर द टेलीग्राफ ने बड़ा खुलासा किया है। वह लंदन में बेफिक्र घूमता नजर आया है। अखबार के मुताबिक वह लंदन में हीरे का कारोबार कर रहा है और करोड़ों के बंगले में आलीशान जिंदगी जी रहा है। टेलीग्राफ ने उसका वीडियो भी जारी किया है।