{"_id":"5a96bd0a4f1c1b512f8b4c7c","slug":"nirav-modi-refuses-to-join-pnb-fraud-case-investigation-says-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB घोटाले की जांच में शामिल होने से नीरव मोदी का इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB घोटाले की जांच में शामिल होने से नीरव मोदी का इनकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (पीएनबी) की जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को सीबीआई के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने मोदी को पीएनबी मामले की जांच के लिए उसके सामने पेश होने का कहा था। इसके लिए उसे ईमेल के जरिए समन भेजा गया था लेकिन उसने जांच में शामिल होने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उसका विदेश में कारोबार है और उसे उस पर ध्यान देना है।
विज्ञापन
सीबीआई ने नीरव मोदी से कहा कि वह जिस भी देश में है, वहां के दूतावास से संपर्क करे ताकि उसके भारत आने की व्यवस्था की जा सके।