फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi pleaded for bail to the care of the pet dogs

नीरव ने जमानत के लिए दी पालतू कुत्तों की देखभाल की दलील

Sun, 31 Mar 2019 01:43 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 31 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi pleaded for bail to the care of the pet dogs
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

पीएनबी घोटाले में भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के वकीलों ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में दोबारा जमानत के लिए भरसक  कोशिश की, लेकिन अदालत के सामने उनकी एक न चली। नीरव के वकीलों ने यूके से निकट संबंधों के साथ ही पालतू कुत्तों की देखभाल करने की दलील भी दी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन


चीफ मजिस्ट्रेट एमा ऑर्बथनॉट के समक्ष नीरव के वकील ने बहुत सारे तर्क दिए। वकील ने कहा कि नीरव का बेटा स्कूल में पढ़ता था जो अब यूनिवर्सिटी में गया है। मोदी के घर में पालतू कुत्ते भी हैं जिनकी देखभाल करनी पड़ती है। इसलिए लंदन से बाहर जाना उनके लिए मुश्किल है। नीरव ने किसी दूसरे देश की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया है। 
विज्ञापन


नीरव के वकील के विरोध में भारत की ओर से क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने कहा कि नीरव मोदी के भागने का डर है और अगर उसे जमानत दी गई तो वह सुबूत मिटाने का भी काम कर सकता है। मजिस्ट्रेट ने भारत की तरफ से बहस कर रहे वकील की बात मानी क्योंकि नीरव पहले भी सबूत मिटाने की कोशिश कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed