फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi owned Firestar Diamond International diamonds, jewellery to go under hammer on 25 March

Nirav Modi: नीरव मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल कंपनी के हीरे-आभूषणों की होगी नीलामी

Tue, 21 Feb 2023 12:35 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

नोटिस के मुताबिक सोने, प्लेटिनम, हीरे और आभूषणों की बिक्री 25 मार्च को ई-नीलामी के जरिये होगी। नीलाम की जानी वस्तुओं का आरक्षित मूल्य नीलामी के दिन ही घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Nirav Modi owned Firestar Diamond International diamonds, jewellery to go under hammer on 25 March
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल कंपनी के सोने, प्लेटिनम, हीरे और आभूषणों की 25 मार्च को नीलामी होगी। इस मामले में शांतनु टी रे द्वारा बिक्री नोटिस जारी किया गया है। शांतनु को फरवरी 2020 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ द्वारा फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के परिसमापक के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


कंपनी के मामलों का प्रबंधन शांतनु रे द्वारा किया जाता है। नोटिस के मुताबिक सोने, प्लेटिनम, हीरे और आभूषणों की बिक्री 25 मार्च को ई-नीलामी के जरिये होगी। नीलाम की जानी वस्तुओं का आरक्षित मूल्य नीलामी के दिन ही घोषित किया जाएगा। ई-नीलामी दस्तावेज के अनुसार, नीलाम की जानी वाली वस्तुओं की सूची में तैयार आभूषण, लूज डायमंड और कलर स्टोन, अधूरे रूप से तैयार आभूषण, सोना, प्लेटिनम और चांदी शामिल हैं।
विज्ञापन


परिसमापक शांतनु रे ने कीमती वस्तुओं के मूल्य का निर्धारण करने के लिए जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को नियुक्त किया है। बता दें कि नीरव मोदी 2018 की शुरुआत से देश से फरार है और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कॉर्पोरेट देनदार के कार्यालयों/कारखानों और अन्य सभी प्रमुख और पर्याप्त संपत्ति को कुर्क कर लिया गया था। नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी ने देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी में से एक को अंजाम दिया और सरकार के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक के कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 14,000 करोड़ रुपये निकालने के लिए फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए धोखे का एक जटिल जाल बुना। नीरव मोदी अपने और अपने सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज होने से कुछ दिन पहले 2018 में कानून से बचने के लिए भारत से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed