{"_id":"5c26dbddbdec2256df276560","slug":"nirav-modi-in-uk-british-authorities-told-india-says-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को दी जानकारी, ब्रिटेन में है नीरव मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को दी जानकारी, ब्रिटेन में है नीरव मोदी
Sat, 29 Dec 2018 07:58 AM IST
Shani Mishra
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi, PNB Scam
सरकार ने कहा है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को सूचित किया है कि बैंक धोखाधड़ी कर फरार चल रहा नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है।
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि मैनचेस्टर के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ने भारतीय एजेंसियों को बताया कि उनकी जांच में ब्रिटेन में नीरव मोदी के ठिकाने का पता चला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगस्त, 2018 में सरकार ने ब्रिटेन के अधिकारियों को नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित किये जाने के लिए दो अनुरोध भेजे। एक अनुरोध सीबीआई की ओर से और दूसरा प्रवर्तन निदेशालय की ओर से था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये अनुरोध फिलहाल ब्रिटेन के संबंधित अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन हैं।
जून में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए कई यूरोपीय देशों को पत्र लिखा था। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के धोखाधड़ी मामले में वांछित है।