फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi car paintings luxury items fetch Rs 51 crore for ED

नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी से ईडी को मिले 51 करोड़ रुपये, 15 करोड़ में बिकी शेरगिल की पेंटिंग

Fri, 06 Mar 2020 05:06 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 06 Mar 2020 05:06 AM IST
सार

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मालिकाना हक वाली एक रॉल्स रॉयस कार, विवादित चित्रकार एमएफ हुसैन और प्रख्यात महिला चित्रकार अमृता शेरगिल की कुछ पेंटिंग बृहस्पतिवार को नीलाम कर ईडी ने 51 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है।

विज्ञापन
Nirav Modi car paintings luxury items fetch Rs 51 crore for ED
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निजी नीलामी संस्था सैफरनआर्ट के साथ मिलकर मोदी की संपत्तियों की नीलामी पूरी की। सैफरनआर्ट के अधिकारियों की मुताबिक, शेरगिल की 1935 की एक कीमती पेटिंग ‘बॉयज विद लेमंस’ के लिए पहली बार बोलियां लगीं और इसे रिकॉर्ड 15.7 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा एमएफ हुसैन की ऑयल पेंटिंग ‘बैटल ऑफ गंगा एंड जमुना-महाभारत 12’ को भी 12 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जो इस विवादित चित्रकार की किसी भी पेंटिंग का आज तक का सबसे बड़ा दाम है।
विज्ञापन


वीएस गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग ‘ट्रेंक्विल’ को 9.52 करोड़ रुपये और मनजीत बावा की 1992 की अनाम पेंटिंग को 6.16 करोड़ रुपये में खरीदा गया। मोदी की लक्जरी कारों में से रॉल्स रॉयस घोस्ट को उसके अनुमानित दाम 95 लाख रुपए से करीब दोगुने यानी 1.68 करोड़ रुपये का खरीदार मिला। 
विज्ञापन


तीन दिन चली नीलामी में पुराने और आधुनिक भारतीय कलाकारों की कीमती कृतियां, कई डिजाइनर हैंडबैग, लग्जरी घड़ियां और कारें शामिल की गई थीं। 3 और 4 मार्च को लगाई गई बोलियों में 52 लाख रुपये की अपेक्षित कीमत के बदले 2.04 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता मिली थी, जबकि बृहस्पतिवार को 40 वस्तुओं की लाइव नीलामी से 51.41 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी वस्तुएं ईडी ने मोदी पर विभिन्न बैंकों के बकाये के बदले जब्त की थीं। सैफरनआर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, इन दोनों नीलामियों के जरिये ईडी ने करीब 53.45 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। सैफरनआर्ट ने पिछले साल मार्च में भी नीरव मोदी की कुछ संपत्तियों की नीलामी कर 55 करोड़ रुपये जुटाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed