{"_id":"659551bf908a701eb60b14ee","slug":"niranjan-jyoti-accuses-tmc-of-political-theatrics-over-mgnrega-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति का तृणमूल कांग्रेस पर हमला, कहा- मनरेगा के मुद्दे पर कर रहे राजनीतिक नौटंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति का तृणमूल कांग्रेस पर हमला, कहा- मनरेगा के मुद्दे पर कर रहे राजनीतिक नौटंकी
Wed, 03 Jan 2024 05:54 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:54 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा के बकाए मुद्दे पर टीएमसी राजनीतिक नाटकबाजी कर रही हैं। इसी बीच, टीएमसी ने कहा कि निरंजन ज्योति झूठ बोल रही हैं।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने मनरेगा को लेकर टीएमसी पर राजनीतिक नाटकबाजी करने का आरोप लगाया हैं। बुधवार को मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में पश्चिम बंगाल को लगातार मनरेगा का बकाया दिया हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को इसे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं।
चुनाव को देखकर टीएमसी ने शुरू की नाटकबाजी- ज्योति
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि टीएमसी केवल आगामी लोकसभा से पहले राजनीतिक नाटकबाजी कर रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 100 दिवसीय कार्य योजना के लिए धन के उपयोग में विसंगतियों की ओर इशारा किया। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने टीएमसी के उन आरोपों को इनकार किया, जिसमें मंत्री पर आरोप लगाया गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार के प्रतिनिधिमंडल से जानबूझकर वह दिल्ली में नहीं मिली। आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का टीएमसी राजनीतिकरण करना चाहती हैं।
लोगों का भला करने की इच्छुक नहीं टीएमसी- निरंजन ज्योति
टीएमसी पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि टीएमसी को कभी भी लोगों का भला करने में दिलचस्पी नहीं थी और न ही मनरेगा बकाए पर चर्चा करने पर हैं। उनकी दिलचस्पी केवल मुद्दे पर राजनीतिक करने और खुद को राजनीतिक नाटक में व्यस्त रखने में थी।
विज्ञापन
गौरतलब हैं कि अक्तूबर माह में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पार्टी के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ-साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कृषि भवन तक भी मार्च निकाला, जहां मंत्री ज्योति से उनके कार्यालय में मिलने का कार्यक्रम था। टीएमसी नेताओं और केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की जुबानी जंग जारी हैं। इसी बीच, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने निरंजन ज्योति पर झूठ बोलने का आरोप लगाया हैं। साथ ही मनरेगा की बकाया धनराशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग की हैं।