फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine youths of Assam were made prisoners in Arunachal and wild elephants created havoc

Assam: असम के नौ युवकों को अरुणाचल में बनाया बंदी, जंगली हाथियों ने रात में जमकर मचाया तांडव

Thu, 08 Dec 2022 04:54 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि इस संदर्भ में मोरान थाने में एक मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Nine youths of Assam were made prisoners in Arunachal and wild elephants created havoc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के नौ युवकों को बरगलाकर अरुणाचल ले जाकर जबरन मजदूरी में लगाने का एक मामला सामने आया है। अरुणाचल में फंसे ये सभी युवक मोरान के रहने वाले हैं। युवकों के परिवारों का दावा है कि गत 5 नवंबर को उन्हें माइकल सादोर नामक एक व्यक्ति ने तिनसुकिया जिले के सिलापथार में नौकरी देने का झांसा देकर अरुणाचल के आलो ले गया, जहां उन्हें कथित रूप से जबरन मजदूरी में लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा युवकों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न चलाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इस संदर्भ में मोरान थाने में एक मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अरुणाचल में फंसे युवकों की तत्काल रिहाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जंगली हाथियों ने जमकर मचाया तांडव 
असम के ग्वालापाड़ा जिले के लखीपुर वन क्षेत्र के बंदरमारा गांव में बुधवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों के इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई घरों को हाथी ने ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हाथियों के हमले से बंदरमारा गांव के युगल बर्मन नामक एक युवक की मौत हो गई। हार्थियों की झुंड ने गांव के कम 25 घरों को नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी ध्रुव दत्त ने कहा कि जंगली हाथियों का एक झुंड पिछले 2 महीनों से इस इलाके में शरण ले रहे थे, बीती रात हाथियों ने गांव में हमला करके एक युवक को मारा और कई घरों को नष्ट कर दिया। बाद में वन कर्मी द्वारा हाथियों को भगाने की कोशिश की गई। गौरतलब है कि ग्वालापाड़ा जिले के इसी वन क्षेत्र के जयरामकुची क्षेत्र में पिछले महीने खेत में एक जंगली हाथी मृत पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed