{"_id":"67668a5f580e25cdd1056cb7","slug":"nine-killed-in-two-road-accident-as-container-truck-overturns-on-car-in-karnataka-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, कार पर पलटा कंटेनर; मांड्या में वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, कार पर पलटा कंटेनर; मांड्या में वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
सार
कर्नाटक में शनिवार को दो सड़क हादसों में कुल नौ लोगों की जान चली गई। पहला हादसा बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के तालकेरे में हुआ। वहीं, दूसरा हादसा मांड्या जिले के मड्डूर तालुका में हुआ।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में शनिवार को दो सड़क हादसों में कुल नौ लोगों की जान चली गई। पहला हादसा बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के तालकेरे में हुआ, जहां एक कंटेनर ट्रक पलटकर एक कार पर गिर गया। वहीं, दूसरा हादसा मांड्या जिले के मड्डूर तालुका में हुआ, जहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तालकेरे में छह की गई जान
तालकेरे में एक कंटेनर ट्रक पलटकर एक कार पर गिर गया। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे 48 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मांड्या में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत
मड्डूर तालुका में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जानमाल के नुकसान का मामला दर्ज किया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन