फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine Kashmiris arrested with rifle and cartridges, were working as security guards with fake licenses

Maharashtra: राइफल और कारतूस के साथ नौ कश्मीरी गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस से कर रहे थे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

Sun, 17 Nov 2024 05:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

Fake Licenses: पुलिस को जानकारी मिली कि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में जम्मू-कश्मीर के कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। ये लोग फर्जी लाइसेंस के साथ हथियार रखे हुए हैं। इन लाइसेंसों को जांच के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को भेजा गया। जहां से जानकारी मिली कि लाइसेंस फर्जी हैं। 

विज्ञापन
Nine Kashmiris arrested with rifle and cartridges, were working as security guards with fake licenses
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में रविवार को पुलिस और सैन्य खुफिया विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नौ कश्मीरियों को पकड़ा। इनके पास से नौ राइफलें और 58 कारतूस बरामद किए गए। कश्मीरी फर्जी लाइसेंस के आधार पर महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। 

विज्ञापन


पिछले दिनों पुलिस को जानकारी मिली कि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में जम्मू-कश्मीर के कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। ये लोग फर्जी लाइसेंस के साथ हथियार रखे हुए हैं। इन लाइसेंसों को जांच के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को भेजा गया। जहां से जानकारी मिली कि लाइसेंस फर्जी हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और सैन्य खुफिया विभाग ने अहिल्यानगर में छापेमारी की। यहां से नौ लोगों को 12 बोर की राइफल और 58 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी जम्मू के राजौरी के रहने वाले हैं। इनकी पहचान शब्बीर मोहम्मद इकबाल हुसैन गुज्जर (38), मोहम्मद सलीम उर्फ सलीम गुल मोहम्मद (32), मोहम्मद सफराज नजीर हुसैन (24), जहांगीर जाकिर हुसैन (28), शाहबाज अहमद नजीर हुसैन (33), सुरजीत रमेशचंद्र सिंह, अब्दुल राशिद (38), तुफेल अहमद मोहम्मद गाजिया और शेर अहमद गुलाम हुसैन के रूप में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शेर अहमद गुलाम हुसैन रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने 12 बोर की राइफलें और फर्जी लाइसेंस मुहैया कराने के लिए सभी से 50,000 रुपये लिए थे। ताकि आरोपियों को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी मिल सके। आरोपी अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे में नौकरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत तोफखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed