फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine judges appointed to five high courts; more appointments in pipeline

नियुक्तियां: पांच हाई कोर्ट में 9 और जजों को किया गया नियुक्त 

Wed, 06 Oct 2021 10:32 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 10:32 PM IST
सार

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने पांच हाई कोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं की नई नियुक्तियों की एक सूची ट्वीट की। जानकारों का कहना है कि अभी आगे और नियुक्तियां होंगी। 

विज्ञापन
Nine judges appointed to five high courts; more appointments in pipeline
MP High Court Gwalior bench - फोटो : PTI

विस्तार

बुधवार को नौ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। ये सभी जजों के रूप में नियुक्ति के लिए पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित कई नामों का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


इस साल 8 अगस्त से 1 सितंबर के बीच शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने विभिन्न हाई कोर्ट द्वारा अनुशंसित 100 से अधिक नामों को आगे बढ़ाया था और अंत में 12 हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को 68 नाम भेजे थे। बाद में और नाम सरकार को भेजे गए।
विज्ञापन


कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने पांच हाई कोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं की नई नियुक्तियों की एक सूची ट्वीट की। झारखंड हाई कोर्ट में चार और पटना हाई कोर्ट में दो न्यायाधीश नियुक्त किए गए। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल के हाई कोर्ट में एक-एक न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कुमार कौरव को राज्य हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा की अधिसूचना बाद में कानून मंत्रालय द्वारा जारी की गई थी। उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति की प्रक्रिया के जानकार सूत्रों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में और नियुक्तियां होंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed