फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine cases of corona reported every minute in June, one death per 3.6 minutes

जून महीने में हर मिनट सामने आए कोरोना के नौ केस, प्रति 3.6 मिनट में हुई एक मौत

Wed, 01 Jul 2020 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Jul 2020 07:11 PM IST
सार

  • गर्मी का असर कोरोना पर रहा बेअसर,
  • संक्रमण के मामले में अब तक सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ जून                 
  • जून में पूरे देश में सामने आये 388334 केस, 11807 मौतें हुईं

विज्ञापन
Nine cases of corona reported every minute in June, one death per 3.6 minutes
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले में जून का महीना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। एक जून को देश में कोरोना के कुल 1,98,731 मामले सामने आए थे, जबकि आज एक जुलाई को यह संख्या 5,87,065 तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


इस प्रकार अकेले जून महीने में कोरोना के कुल 3,88,334 मामले सामने आये। यह दर प्रति मिनट 8.98 मरीजों की होती है। इसके पहले मई के महीने में कोरोना के कुल 1,61,468 मामले ही सामने आये थे। अप्रैल महीने में यह संख्या केवल 35204 थी।  
विज्ञापन

 
कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भी जून देश पर भारी पड़ा है। एक जुलाई तक कोरोना के कारण देश में कुल 17,413 लोगों की मौत हुई है। एक जून तक यह संख्या 5,606 पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार अकेले जून महीने में कोरोना के कारण 11,807 मौतें हुईं। यह दर 3.65 मिनट के लगभग होती है। वहीं, मई महीने में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 4375 और अप्रैल में 1173 थी।             
 
12 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी के एक बुजुर्ग (76 वर्ष) की कोरोना से मौत हुई थी। इसे देश में कोरोना से हुई पहली मौत माना जाता है। वे अपने सबसे छोटे बेटे के पास सऊदी अरब में एक महीने रहकर भारत आये थे।

लेकिन परिवार वालों ने उनके कोरोना मरीज होने की बात पर सवाल खड़ा किया था। हालांकि, इलाज से जुड़े एक अस्पताल ने कहा था कि उनका इलाज कोरोना संक्रमित के रूप में हो रहा था।   

देश की राजधानी दिल्ली की हालत बेहतर होती दिख रही

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजधानी दिल्ली से सामने आये हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों के सुझाव पर यह माना था कि जुलाई माह के अंत तक देश में कोरोना के कुल मामले 5.5 लाख तक पहुंच सकते हैं।

लेकिन बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि दिल्ली कोरोना की लड़ाई ज्यादा बेहतर ढंग से लड़ रही है और अनुमान से काफी पहले कोरोना को रोकने में कामयाब हो रहे हैं।
 
17 जून के बाद दिल्ली में रोजाना 20 हजार के लगभग टेस्ट किये जा रहे हैं। इससे राजधानी में एक बार कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े। यह आंकड़ा लगभग चार हजार प्रति दिन तक पहुंच गया।



लेकिन पिछले तीन दिन से कोरोना के मामले लगातार कम आ रहे हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि कोरोना फिर से ज्यादा संक्रामक हो सकता है।
उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने का सुझाव दिया है।

कुछ आंकड़े

दिनांक-                   इस दिन भारत में कुल कोरोना मरीजों की संख्या (Cumulative)
30 जनवरी-               1 केस
2 फरवरी-                 2 केस
31 मार्च-                  1635
1 अप्रैल-                   2059
1 मई-                      37263
1 जून-                     1,98,731
1 जुलाई-                  5,87,065

कोरोना से होने वाली मौतें

12 मार्च-            01
1 अप्रैल-            58
1 मई-              1231
1 जून-              5606
1 जुलाई-           17413

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed