{"_id":"65e55d21da8cea5adc0fd6b7","slug":"nine-bangladeshis-detained-for-unauthorised-entry-into-jagannath-temple-in-puri-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: जगन्नाथ मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, अनाधिकृत प्रवेश पर पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: जगन्नाथ मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, अनाधिकृत प्रवेश पर पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया
Mon, 04 Mar 2024 11:03 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:03 AM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति हिंदू पाया गया। अन्य पासपोर्ट की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
पुरी जगन्नाथ मंदिर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर के भीतर जाते देखा। उन्होंने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।
पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी सुशील मिश्र ने कहा, "हमें शिकायत मिली कि कुछ गैर हिंदू बांग्लादेशी मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। हमने नो बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।" मंदिर के नियम के अनुसार केवल हिंदू ही यहां प्रवेश कर सकते हैं। अगर गैर हिंदू इस मंदिर में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति हिंदू पाया गया। अन्य पासपोर्ट की भी जांच जारी है। प्राथमिकी जांच से मालूम चला है कि नौ में से चार ने मंदिर में प्रवेश किया था।