फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nikki Murder: Timeline in Nikki murder case and revelation by delhi police

Nikki Murder: लिव-इन पार्टनर नहीं पत्नी का कातिल निकला साहिल, जानें निक्की हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

Sat, 18 Feb 2023 03:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 18 Feb 2023 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली निवासी 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने 10 फरवरी को 23 वर्षीय निक्की यादव की हत्या के बाद उसके शव को फ्रीज में बंद कर दिया। मंगलवार 14 फरवरी को पुलिस ने निक्की का शव नजफगढ़ के मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर से बरामद किया। 
loader
Nikki Murder: Timeline in Nikki murder case and revelation by delhi police
निक्की हत्याकांड - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

निक्की हत्याकांड मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को इस कड़ी में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ा खुलासा हुआ। क्राइम ब्रांच के मुताबिक निक्की और साहिल ने 2020 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। इससे पहले पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल गहलोत के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 


निक्की हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ है? मामला कब सामने आया? बिना किसी शिकायत के पुलिस ने कैसे हत्याकांड का खुलासा किया? पुलिस जांच में क्या-क्या निकला? आगे क्या हो सकता है? आइये जानते हैं…

निक्की साहिल (फाइल फोटो)
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मामला क्या है?
निक्की यादव और साहिल गहलोत 2018 में एक कोचिंग सेंटर में मिले, फिर एक ही बस में सफर के दौरान दोस्ती हुई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली जो लिव-इन तक गई। इसके बाद 2020 में दोनों गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दो साल तक निक्की के साथ रहने के बाद साहिल ने परिवार की मर्जी के मुताबिक कहीं और शादी की तैयारी कर ली। यह बात जब निक्की को पता चली तो उसने साहिल पर सभी को सच बताने का दबाव बनाना शुरू किया। साहिल की सगाई वाले दिन वह निक्की से मिलने गया और कई घंटे की बहस के बाद साहिल ने निक्की का चार्जिंग वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसी फ्रिज में रखा था शव
इसी फ्रिज में रखा था शव - फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ हत्या का खुलासा?
दिल्ली निवासी 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने 10 फरवरी को 23 वर्षीय निक्की यादव की हत्या के बाद उसके शव को फ्रीज में बंद कर दिया। उसी दिन रात को उसने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। मंगलवार 14 फरवरी को पुलिस ने निक्की का शव नजफगढ़ के मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में साहिल ने निक्की की हत्या की बात कबूली, लेकिन 2020 में शादी करने की बात छुपा गया। 

निक्की की अंतिम यात्रा
निक्की की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कैसे लगी हत्या की भनक?
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार शाखा के वेस्टर्न रेंज-1 के एसीपी राजकुमार को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला दोस्ती निक्की यादव की हत्या कर दी। सूचना के बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई कृष्ण, संजय, सुरेश व हवलदार रोहताश की टीम गठित की गई। कड़ी जांच के बाद एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मित्राऊ गांव में उसके घर के पास से मंगलवार 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। 

ढाबा सील
ढाबा सील - फोटो : अमर उजाला
साहिल की गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या खुलासे हुए?
खुलासों की शुरुआत 14 फरवरी मंगलवार से होती है। उस दिन देर शाम पुलिस ने निक्की की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि साहिल गहलोत ने अपने दोस्त निक्की यादव की मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि निक्की यादव को पता चल गया था कि उसकी शादी किसी और से हो रही है। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया। 

बुधवार 15 फरवरी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उस कार को बरामद कर लिया है जिसके अंदर साहिल गहलोत ने कथित तौर पर निक्की यादव की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने कार का इस्तेमाल निक्की के शव को अपने ढाबे तक पहुंचाने के लिए भी किया था। 
बुधवार को ही साहिल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उसी दिन शाम को निक्की का शव उसके पैतृक गांव हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार पहुंचा। गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने बहन को मुखाग्नि दी।

गुरुवार को निक्की के परिजन उसकी अस्थियां गढ़गंगा में प्रवाहित करने उत्तर प्रदेश स्थित गंगाघाट गए। इसी बीच उत्तम नगर में निक्की के किराए के आवास के पास रहने वाले कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। क्राइम ब्रांच के अधिकारी उत्तम नगर-निजामुद्दीन-कश्मीरी गेट इलाके में निगरानी कैमरों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, जहां आरोपी वारदात के दिन गया था।
 
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा ने वीरेंद्र को साहिल के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। वीरेंद्र को सारी बातों की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने साहिल के पिता वीरेंद्र के साथ ही चार अन्य आरोपियों आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर साहिल ने कथित तौर पर निक्की के फोन पर उनके बीच व्हाट्सएप चैट सहित सभी डेटा को डिलीट करने की बात भी स्वीकार की।  

शुक्रवार को ही पूछताछ में साहिल ने 2020 में निक्की से शादी करनी की बात कबूल की। आरोपी साहिल ने बताया कि उसने और निक्की ने अक्तूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी की थी। साहिल का परिवार दोनों की शादी से नाखुश था। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी। क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। 

निक्की साहिल की शादी और आर्य समाज मंदिर की तस्वीर
निक्की साहिल की शादी और आर्य समाज मंदिर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सामने आई शादी की तस्वीरें
शनिवार को साहिल और निक्की की शादी की तस्वीरें सामने आईं। इस मामले में साहिल शुरुआत से पुलिस को गुमराह कर रहा था। शुरुआत में उसने पुलिस को बताया था कि वो और निक्की लिव-इन में रह रहे थे। अब साहिल के खुलासे ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी में साहिल के मित्र गवाह बने थे। साहिल और निक्की की शादी कराने वाले पुजारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा की टीम शुक्रवार रात मंदिर में आई थी और शादी से जुड़े सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed