फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niira Radia and her sister summoned in Rs 300 crore loan fraud case

घोटाला: आर्थिक अपराध शाखा ने नीरा राडिया को भेजा समन, 300 करोड़ हेराफेरी का मामला

Wed, 20 Oct 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Oct 2021 02:23 AM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा ने नीरा राडिया, उनकी बहन करुणा मेनन, यतीश वहल और सतीश नरूला पर फर्जी कंपनी बनाकर रुपये का गबन करने का आरोप है।

विज्ञापन
Niira Radia and her sister summoned in Rs 300 crore loan fraud case
नीरा राडिया - फोटो : PTI

विस्तार

यस बैंक से तीन सौ करोड़ रुपये लोन लेकर हेराफेरी में दो निदेशक और एक फर्जी कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया और उसकी बहन करुणा मेनन को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस ने 14 अक्तूबर को नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों सतीश और यतीश और नकली कंपनी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के मालिक राहुल सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने इसके निदेशक नीरा राडिया, उनकी बहन करुणा मेनन, यतीश वहल और सतीश नरूला पर फर्जी कंपनी बनाकर रुपये का गबन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसके पास 6.3 फीसदी शेयर हैं। कंपनी को गुरुग्राम में अस्पताल बनाने और उसका रखरखाव करने का जिम्मा दिया गया था। इसके लिए विमहांस और ओएसएल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। पीड़ित को 30 लाख मासिक देने का वादा किया गया। अस्पताल के निर्माण के दौरान ओएसएल हेल्थ केयर ने नारायणी इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अपने शेयर बेच दिए।


इसके बाद दोनों नए निदेशक कंपनी के फैसले खुद करने लगे। उसके बाद आरोपियों ने यस बैंक से 312 करोड़ का लोन ले लिया। आरोपियों ने पैसे को अस्पताल निर्माण पर खर्च करने के बदले फर्जी कंपनी बनाकर 208 करोड रुपये ट्रांसफर कर दिया। आरोपियों ने धोखाधडी के जरिए शिकायतकर्ता के 49 फीसदी शेयर को 6.3 फीसदी कर दिया और उन्हें प्रतिमाह दिए जाने वाले रकम को भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed