{"_id":"66136b50960c363445063eb5","slug":"nia-team-attacked-in-west-bengal-tmc-mamata-banerjee-bjp-accused-each-other-know-complete-time-line-in-points-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: एनआईए पर हमले को लेकर टीएमसी-भाजपा में जुबानी जंग तेज, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: एनआईए पर हमले को लेकर टीएमसी-भाजपा में जुबानी जंग तेज, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
Mon, 08 Apr 2024 10:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:46 AM IST
सार
एनआईए ने भी स्थानीय पुलिस में उन पर हुए हमले को लेकर मामला दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक बंगाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
एनआईए पर हमले को लेकर जुबानी जंग तेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में एनआईए टीम पर हमले को लेकर भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग तेज हो गई है। टीएमसी का दावा है कि केंद्रीय एजेंसियों ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है और वे लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही हैं। वहीं भाजपा का आरोप है कि टीएमसी सरकार में बंगाल में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और राज्य में कानून व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है।
जानिए अब तक इस मामले में क्या हुआ
1. एनआईए की टीम ने साल 2022 में भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में मनोब्रतो जाना और बालीचरन मैती को गिरफ्तार किया है। जाना की पत्नी ने एनआईए के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि एनआईए की टीम जबरन उनके घर में घुसी और उनके घर में तोड़-फोड़ की। जाना की पत्नी ने एनआईए टीम पर उसका शील भंग करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
2. एनआईए ने भी स्थानीय पुलिस में उन पर हुए हमले को लेकर मामला दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक बंगाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
3. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां ईडी, एनआईए और सीबीआई, भाजपा के लिए काम कर रही हैं और बिना किसी जानकारी के छापेमारी कर रही हैं। भूपतिनगर में एनआईए टीम पर हमले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके घर में रात में जबरन घुसेगा तो महिलाएं क्या करेंगी?
4. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा की मिलीभगत का आरोप लगाया। टीएमसी का आरोप है कि बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बीती 26 मार्च को एनआईए के सुपरीटेंडेंट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में टीएमसी के नेताओं की लिस्ट दी है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना है।
5. वहीं एनआईए ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एनआईए ने दावा किया है कि उनकी टीम ने उकसावे वाली कोई कार्रवाई नहीं की कानून के दायरे में रहकर ही छापेमारी की गई थी।
6. अभिषेक बनर्जी के आरोपों को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने खारिज कर दिया है और भाजपा नेता के एनआईए अधिकारी से मिलने के दावे को साबित करने की चुनौती दी है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'अभिषेक बनर्जी कह रहे हैं कि उनके पास वीडियो है तो उन्हें इसे जारी करना चाहिए।'
7. बीते हफ्ते एनआईए की टीम भूपतिनगर में साल 2022 में हुए बम धमाके के मामले में छापेमारी करने और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान जब एनआईए टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लौट रही थी, तो स्थानीय लोगों ने एनआईए टीम पर पथऱाव किया। जिसमें एनआईए की गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई अधिकारी घायल हुए।