फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA takes over two cases for investigation Related to the riots in Bangalore

बंगलूरू में हुए दंगे से संबंधित दो मामलों की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली

Wed, 23 Sep 2020 07:28 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
NIA takes over two cases for investigation Related to the riots in Bangalore
NIA - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस विधायक के भतीजे द्वारा कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 11 अगस्त की रात बंगलूरू में भड़की हिंसा से संबंधित दो मामलों की जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आधिकारिक तौर से अपने हाथ में ले लिया है। एनआईए ने आईपीसी और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। एनआईए के मुताबिक, आईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम बंगलूरू में रहकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


एनआईए अधिनियम 2008 की धारा 6 (4) और 8 के तहत गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करते हुए, एनआईए ने राज्य पुलिस द्वारा आगजनी और हिंसा के दो मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। इनमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लागू किया गया था। ये दो मामले डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन काडुगोंडानहल्ली में दर्ज किए गए थे। 11 अगस्त की रात शहर में आगजनी और हिंसा के सिलसिले में एसडीपीआई के कुछ सदस्यों सहित 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed