{"_id":"64307e1f03a23de3e30e30d5","slug":"nia-seizes-rs-80-lakh-nine-gold-biscuits-and-drugs-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: एनआईए की हवाला मामले में बड़ी कार्रवाई, 80 लाख रुपये, नौ सोने के बिस्कुट और ड्रग्स किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: एनआईए की हवाला मामले में बड़ी कार्रवाई, 80 लाख रुपये, नौ सोने के बिस्कुट और ड्रग्स किया जब्त
Sat, 08 Apr 2023 02:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:05 AM IST
सार
एनआईए ने बृहस्पतिवार को छापे की कार्रवाई में 68 लाख रुपये, 1000 सिंगापुर डॉलर, 300 ग्राम की 9 सोने के बिस्किट को शाहिद अली की दुकान से बरामद किया गया। साथ ही चेन्नई स्थिति ऑरेंज पैलेस होटल से 12 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत-श्रीलंकाई अवैध ड्रग, हथियार कारोबार और हवाला रैकेट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके जरिये लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को पुनर्जीवित करने की कोशिशों की जा रही थी। एनआईए ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में आठ संदिग्ध आवासीय और कारोबारी परिसरों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने 80 लाख रुपये नगद, 9 सोने के बिस्कुट, डिजिटल उपकरण (मोबाइल फोन, मैमेरी कार्ड), ड्रग्स और कई अहम दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन
एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अयप्पन नंदू है। इसे मिलाकर इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी के अनुसार, नंदू को एक श्रीलंकाई शरणार्थी और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मोहम्मद अस्मीन के साथ नशीली दवाओं के व्यापार में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद अस्मीन हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के जरिए लिट्टे को दोबारा पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले को लेकर एनआईए ने जुलाई 2022 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद 21 जगहों पर छापे मारे गए थे। दिसंबर 2022 में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। त्रिची में विशेष हिरासत कैंप में आवास हासिल करने वाले नौ आरोपियों के यहां भी छापे मारे गए थे।
विज्ञापन
एनआईए ने बताया कि अबतक की जांच से पता चला है कि हवाला एजेंट्स के जरिए भारत से श्रीलंका में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का धंधा चल रहा था। इसमें चेन्नई का रहने वाले शाहिद अली भी शामिल है। जांच में यह पाया गया है कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी चेन्नई और मन्नदी में स्थित होटलों और व्यवसायों के माध्यम से किया जा रहा था।
एनआईए ने बृहस्पतिवार को छापे की कार्रवाई में 68 लाख रुपये, 1000 सिंगापुर डॉलर, 300 ग्राम की 9 सोने के बिस्किट को शाहिद अली की दुकान से बरामद किया गया। साथ ही चेन्नई स्थिति ऑरेंज पैलेस होटल से 12 लाख रुपये बरामद किए गए।
केरल सोना तस्करी मामला: ईडी ने केटी रमीस को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को 2020 के केरल सोना तस्करी घोटाले के कथित सरगना केटी रमीस को गिरफ्तार कर लिया। रमीज को पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर बाहर था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले कस्टम और एनआईए ने इसी मामले में रमीज को गिरफ्तार किया था।
एनआईए द्वारा कोच्चि में विशेष एनआईए कोर्ट में दायर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रमीज़ सोने की तस्करी मामले का सरगना था। इस मामले ने केरल में राजनीतिक विवाद को जन्म दिया जिसने केरल की वामपंथी सरकार को रक्षात्मक बना दिया। एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।